शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

सरकारी तत्वों और परमाणु तस्करों का गठजोड़ सबसे खतरनाक: नरेंद्र मोदी

· · 1 मिनट

सरकारी तत्वों और परमाणु तस्करों का गठजोड़ सबसे खतरनाक: नरेंद्र मोदी

वॉशिंगटन (भाषा)। पाकिस्तान पर अप्रत्यक्ष निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि परमाणु तस्करों और आतंकियों के साथ मिलकर काम करने वाले सरकारी तत्व परमाणु सुरक्षा पर मंडराने वाला सबसे बड़ा खतरा हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने इस धारणा को भी छोड़ने की अपील की, जिसमें माना जाता है कि ‘उसका आतंकी मेरा आतंकी नहीं है।’

हाल ही में ब्रसेल्स में हुए आतंकी हमलों का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ये हमले दिखाते हैं कि परमाणु सुरक्षा पर आतंकवाद के कारण मंडराने वाला खतरा कितना वास्तविक और तात्कालिक है। इसके साथ ही मोदी ने कहा कि सभी देशों को इस संदर्भ में अपने अंतरराष्ट्रीय कर्तव्यों का पूरी तरह पालन करना चाहिए।

मोदी ने आतंकवाद के उन तीन समकालीन पहलुओं को रेखांकित किया, जिन पर दुनिया को ध्यान केंद्रित करना चाहिए। मोदी ने कहा कि आज का आतंकवाद चरमपंथी हिंसा का इस्तेमाल युद्धक्षेत्र की तरह करता है। उन्होंने कहा, ”दूसरा अब हम किसी गुफा में छिपे आदमी की तलाश नहीं कर रहे हैं, अब हमें उस आतंकी की तलाश है, जो शहर में मौजूद है और जो कम्प्यूटर और स्मार्टफोन से लैस है।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख