गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

सरकारी कर्मचारियों को अब हर शुक्रवार पहननी पड़ सकती है खादी

· · 1 मिनट

सरकारी कर्मचारियों को अब हर शुक्रवार पहननी पड़ सकती है खादी

नई दिल्ली। खादी और विलेज इंडस्ट्रीज़ कमीशन ने सरकार से अपील की है कि सरकारी कर्मचारी हफ्ते में एक दिन हाथ से बने खादी के कपड़े पहने। इससे ना केवल खादी का उत्पादन बढ़ेगा बल्कि देश के छोटे बुनकरों को भी फायदा पहुंचेगा। केवीआईसी चेयरमैन वी के सक्सेना के मुताबिक, ‘हम सरकार से इस बारे में बात कर रहे हैं। हमारी अपील है कि सरकारी कर्मचारी हफ्ते में कम से कम एक दिन खादी पहनें।’ हालांकि सूत्रों की मानें तो ये सारी कवायद ऐच्छिक होगी। अगर ऐसा होता है तो खादी की बिक्री में तेज़ी से इज़ाफ़ा होगा। ऐसी ख़बरें भी हैं कि खादी और विलेज इंडस्ट्रीज़ कमीशन ‘फैबइंडिया’ और ‘रेमंड्स’ जैसी कंपनियों के साथ भी करार करने जा रहा है ताकि बेहतर तरीक़े से खादी के कपड़ों की बिक्री की जा सके।

पीएम मोदी भी हैं खादी के मुरीद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खादी के कपड़ों को ख़ासा पसंद करते हैं। पीएम मोदी अक्सर खादी के कपड़े पहने नज़र आ जाते हैं। पीएम मोदी ने लोगों से कई बार अपील भी की है कि वो खादी को बढ़ावा दें। खादी और विलेज इंडस्ट्रीज़ कमीशन खादी का उत्पादन बढ़ाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। केवीआईसी की ये भी कोशिश है कि खादी को स्कूलों की यूनिफॉर्म्स, सेना, रेलवे और एअर इंडिया में भी शामिल किया जाए। केवीआईसी के मुताबिक़ ‘रेलवे से केवीआईसी 40 करोड़ का टेंडर मिल चुका है। वहीं, जेके सीमेंट ने भी अपने कर्मचारियों की यूनीफॉर्म को खादी की बनाने का फैसला किया है।’

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख