शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

पाले से आलू की फसल बचाने के लिए मथुरा के किसान कर रहे शराब का छिड़काव

· · 2 मिनट

पाले से आलू की फसल बचाने के लिए मथुरा के किसान कर रहे शराब का छिड़काव

मथुरा। अभी तक किसान आलू की फसल को पाले से बचाने के लिए धुआं करते हैं, सिंचाई और दवाइयों का छिड़काव करते हैं, लेकिन कुछ किसानों ने नई तरकीब निकाली है, वो शराब का छिड़काव कर रहे हैं, जबकि कृषि विशेषज्ञ इसे गलत बता रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के किसान शराब छिड़क कर आलू की फसल को पाले से बचा रहे हैं। इन किसानों का दावा है कि शराब के छिड़काव से न तो आलू की फसल को पाला मारता है और न ही कोई कीड़ा लगने की शिकायत होती है। मथुरा के यमुना पार वाले आलू की बेल्ट माने जाने वाले इलाके में आलू की फसल पर शराब का छिड़काव किया जा रहा है। जिले में इस बार 16 हजार एकड़ से भी अधिक इलाके में आलू की बुवाई की गई है। इसमें बलदेव, महावन, मांट और राया, सुरीर इलाके प्रमुख हैं।

RDESController-1626
RDESController-1626


ये भी पढ़ें : कई राज्यों में पाले से बर्बाद हुईं फसलें, अगले कुछ दिनों तक रहेगा पाले का असर

इन दिनों इस क्षेत्र में तापमान बेहद नीचे चला गया है और सुबह फसल पर पाला जमना शुरू हो गया है। सुबह आठ बजे तक फसल पर इसका जमाव देखा जा रहा है। पाले से फसल को बचाने के लिए कुछ किसान जिब्रेलिक एसिड के साथ शराब का प्रयोग कर रहे हैं।

राया इलाके के भैंसारा गाँव के किसान जितेश रावत बताते हैं, “जिब्रेलिक एसिड एल्कोहल में ही घुलता है। यह एक हार्मोनिक दवा है जिससे आलू में बढ़वार खासी तेज गति से होती है।”

भोलागढ़ के किसान सुरेश ने बताया कि शराब के छिड़काव से आलू की फसल पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता है, बल्कि उपज अच्छी होती है।

ये भी पढ़ें : आलू सरसों समेत कई फसलों के लिए काल है ये कोहरा और शीत लहर, ऐसे करें बचाव

कृषि विज्ञान केंद्र, मथुरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एसके मिश्रा बताते हैं, “आलू की फसल पर अभी तक शराब के प्रभाव अथवा दुष्प्रभाव संबंधी कोई भी अध्ययन सामने नहीं आया है। इसलिए कहा नहीं जा सकता कि किसान किस आधार पर इस तरीके को आजमा रहे हैं और फायदेमंद बता रहे हैं। इस मामले में कोई भी ठोस बात तो अनुसंधान के बाद ही कही जा सकती है।”

वो आगे कहते हैं, “राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान परिषद अथवा कृषि विभाग आलू या किसी भी अन्य फसल को पाले या किसी अन्य समस्या से बचाने के लिए शराब के छिड़काव की कोई भी सलाह नहीं देते। बल्कि, उनके अनुसार तो यदि आलू को पाले से बचाना है तो सल्फर के घोल का छिड़काव करना चाहिए और फसल में पानी लगाकर खेतों के चारों ओर धुआं करना चाहिए।”

इनपुट- भाषा

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख