शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

हवा में उछल कर इमारत की दूसरी मंजिल में जा घुसी कार

· · 2 मिनट

हवा में उछल कर इमारत की दूसरी मंजिल में जा घुसी कार

आमतौर पर जब किसी गाड़ी का एक्सीडेंट होता है तो गाड़ी या तो किसी दूसरी गाड़ी में घुस जाती है या फिर किसी गड्ढे में गिर जाती है या फिर किसी और चीज से टकरा जाती है। लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया हो और वो हवा में उछल कर किसी इमारत की दूसरी मंजिल में घुस गई हो। जी ऐसी एक दुर्घटना अमेरीका के कैर्लिफोर्निया में हुई है। जिसकी तस्वीरें ट्विटर पर वायरल हो रही है।

रविवार की सुबह एक कार तेज गति में आ रही थी अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वो एक डिवाइडर से जा टकराई। कार की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि वो एक डेंटिस्ट के ऑफिस की दूसरी मंजिल में उछल कर खिड़की में जा घुसी। दक्षिणी कैर्लिफोर्निया के लोकल फायर डिपार्टमेंट ने ये तस्वीरें जारी की है जिसमें दिखाई दे रहा है कि किस तरह कार इमारत की दूसरी मंजिल में लटकी हुई है।

https://t.co/Lm5b4oyCIm

ये भी पढ़ें- दुल्हन की डोली की तरह सजी थी गाड़ी, लेकिन एक्सीडेंट के बाद अंदर का नजारा देख पुलिस भी रह गई हैरान

हादसे के दौरान इमारत में लगी आग

जानकारी के अनुसार ऑरेंज काउंटी फायर के स्पोकपर्सन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना की जानकारी उन्हें एक फोन से पता चली। सुबह करीब 5.30 बजे उन्हें एक फोन आया जिसमें कार के क्रेश होने की जानकारी दी गई। वहीं हादसे में इमारत में आग भी लग गई। हालांकि कुछ मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया।

https://t.co/x29WvTkNGk

ये भी पढ़ें- दुर्घटना के बाद ऐसे पहुंचाएं अस्पताल, बचाई जा सकती है जान

कार में दो लोग थे मौजूद

हादसे के वक्त कार में दो लोग मौजूद थे जिसमें एक कार से निकल गया जबकि दूसरा फंस गया। उसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। दोनों कार सवारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की पूछताछ में ड्राइवर ने नशे में होने की बात स्वीकार की है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख