गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

सपा की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची में अमर सिंह और बेनी प्रसाद भी शामिल

· · 2 मिनट

सपा की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची में अमर सिंह और बेनी प्रसाद भी शामिल

लखनऊ (भाषा)। छह साल बाद समाजवादी पार्टी में अमर सिंह की वापसी की मंगलवार को पुष्टि हो गई। सपा ने राज्यसभा के लिए सात नामों की घोषणा की, जिसमें बेनी प्रसाद वर्मा और अमर सिंह का नाम भी शामिल है।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और पार्टी के कद्दावर नेता शिवपाल सिंह यादव मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि पार्टी की केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में राज्यसभा तथा विधान परिषद चुनाव के लिये प्रत्याशियों का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने बेनी प्रसाद वर्मा, अमर सिंह, संजय सेठ, रेवती रमण सिंह, सुखराम सिंह यादव, विशम्भर प्रसाद निषाद तथा अरविन्द प्रताप सिंह को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है।

इसके अलावा बलराम यादव, शतरुद्ध प्रकाश, जसवन्त सिंह, बुक्कल नवाब, रामसुंदर दास निषाद, जगजीवन प्रसाद, रणविजय सिंह तथा कमलेश पाठक विधान परिषद चुनाव में सपा के उम्मीदवार होंगे।

मंगलवार दोपहर सामाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव के घर में हुई समाजवादी पार्टी के पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में इन नामों पर मुहर लगी। सूत्रों के हवाले से आ रही खबरों के मुताबिक, मीटिंग में अमर सिंह के नाम पर काफी मतभेद था और आजम खान बैठक बीच में छोड़कर ही निकल गए थे।

सपा ने 2010 में अमर सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद सिंह ने 2011 में राष्ट्रीय लोक मंच नाम से अपनी पार्टी बनाई। उनकी पार्टी ने 2012 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई। लोकसभा चुनाव 2014 में अमर सिंह राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हो गए और फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़े और इस चुनाव में वे हार गए।

बीते दिनों अमर सिंह कई बार मुलायम सिंह यादव से मिल चुके हैं और उन्हें सपा के कार्यक्रमों में अकसर देखा जाता रहा है। सपा प्रमुख से मुलाकात के बाद से ही सपा में सिंह की वापसी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख