शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

सपा उम्मीदवार सुजात आलम ने वोट के लिए खुद को मारे दनादन जूते

· · 1 मिनट

सपा उम्मीदवार सुजात आलम ने वोट के लिए खुद को मारे दनादन जूते

बुलंदशहर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जनता से वोट पाने के लिए उम्मीदवार किसी भी हद तक जा सकते हैं। बुलंदशहर में एक सपा के उम्मीदवार ने जनता के सामने खुद के सिर पर जूते मारे।

यहां सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी ने एक सभा के दौरान अपने ही जूते को सिर पर मारा और माफी मांगी। यही नहीं, आचार संहिता और सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करते हुए जाति-बिरादरी के नाम पर वोट मांगे। इस बीच प्रत्याशी अपने ही जूते से अपना सिर पीटकर अपनी पुरानी गलतियों की माफी मांगते नजर आए। फिलहाल मामले को लेकर जिलाधिकारी ने सपा प्रत्याशी के विरुद्ध मामला दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं।

बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र के भूड़ चौराहे पर हुई सभा में झोली फैलाकर जाति-बिरादरी के नाम पर वोटों की भीख मांग रहे सपा प्रत्याशी सुजात आलम हैं, जो वोट मांगते समय सर्वोच्च न्यायालय व चुनाव आयोग के उन आदेशों को भूल गए, जिनमें जाति-बिरादरी व धर्म के नाम पर वोट मांगने पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन, ये नेता जी यहीं नहीं रुके और लोगों के बीच में मंच पर ही अपना जूता निकालकर अपने ही सिर पर जूता मारकर अपनी पुरानी गलतियों पर माफी मांगते हुए सिर्फ इसीलिए नजर आये क्योंकि वो अपनी बिरादरी के लोगों में पैठ जमा सके।

सपा नेता सुजात आलम को कार्यालय का उद्घाटन करना था, लेकिन उन्होंने रोड शो निकालकर एनएच-91 भी जाम कर डाला। मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने वीडियोग्राफी की है। डीएम ने वीडियो की जांच कर सपा प्रत्याशी के विरुद्ध मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख