शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

सोनभद्र: घाघरा नदी में बाढ़ आने से डूबे गाँव, दर्जनों घरों में घुसा पानी

रामपुर और वरकोनिया गाँव में 20 घंटे से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों को अभी तक खाने-पीने और रहने के लिए किसी तरह का कोई इंतजाम नहीं किया गया है।

· · 1 मिनट

सोनभद्र: घाघरा नदी में बाढ़ आने से डूबे गाँव, दर्जनों घरों में घुसा पानी

सोनभद्र। घाघरा नदी में बाढ़ आने से सोनभद्र जिले के राबर्टसगंज तहसील इलाके के रामपुर और वरकोनिया गाँव में दर्जनों घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों के घरों में अनाज और सामान बर्बाद हो गए।

बाढ़ से लगभग दर्जनभर लोगों के घर भी धराशाई हो गए। तकरीबन 20 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों को अभी तक खाने-पीने और रहने के लिए किसी तरह का कोई इंतजाम नहीं किया गया है।

बाढ़ की सूचना मिलने पर क्षेत्र का जायजा लेने के लिए ब्लाक प्रमुख प्रशांत सिंह गाँव में पहुंचे और अधिकारियों से बात कर बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए शीघ्र सहायता दिलाने की बात कही। साथ ही ग्रामीणों की मांग पर पुल को बनवाए जाने का भी आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें- भारत में जलवायु परिवर्तन: सूखा, बाढ़ और बर्बाद होती खेती की भयानक तस्वीर

अधिकारियों के द्वारा अभी बाढ़ में हुए नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है, जिसके बाद लोगों के बीच राहत सामग्री और उनके रहने की व्यवस्था पहुंचाए जाने की बात की जा रही है। ऐसे में इनके हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति की बात और 24 घंटे के अंदर सहायता पहुंचाई जाने की बात तो की जा रही है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख