शनिवार, 28 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

VIDEO: इटली की इस महिला ने बताया कोरोना से लड़ाई के लिए सोशल डिस्टेंसिंग क्यों है जरूरी?

· · 2 मिनट

VIDEO: इटली की इस महिला ने बताया कोरोना से लड़ाई के लिए सोशल डिस्टेंसिंग क्यों है जरूरी?

भारत सहित पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है। इटली कोराना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों में एक है। इटली में कोरोना के एक लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, जबकि दस हजार लोगों से इसकी में मौत हो चुकी है। पेशे से एक अध्यापिका इटली की स्लिविया कैपेनिनि ने भारतवासियों से एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया है कि सोशल डिस्टेंसिंग और क्वेरनटाइन होना क्यों जरूरी है?

सबसे पहले उन्होंने बताया कि वह लगभग एक महीने से क्वेरनटाइन हैं। वह घर से एकदम बाहर नहीं निकलती हैं। घर पर भी वह बोरियत या अवसाद का शिकार ना हों इसके लिए वह हमेशा कुछ ना कुछ करती रहती हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे समय में खाली बैठना बहुत खतरनाक है, इसलिए कुछ ना कुछ करते रहना चाहिए।

लॉकडाउन के वक्त इटली में बाहर निकलना इतना आसान नहीं है, जितना भारत में। यहां किसी काम से, सामान लेते वक्त या मेडिकल इमरजेंसी के वक्त घर से बाहर निकलने से पहले एक सरकारी फॉर्म भरना पड़ता है, जिसमें लिखा जाता है कि हम अपने काम के इतन कहीं नहीं जाएंगे। इसके अलावा हम घर से निकलने से पहले पूरी तरह अपने शरीर को ढंक लेते हैं। मास्क और ग्लव्स सबसे जरूरी किट हैं, इनके बगैर हम बाहर नहीं निकलते।

हम सुपर स्टोर से अगर कुछ सामान खरीदते हैं तो उसे कुछ घंटों तक घर से बाहर ही रखा जाता है। इसके अलावा घर वापस आने के बाद हम नहाते हैं और कपड़ों को धोते हैं क्योंकि वायरस के चिपके रहने का खतरा हर जगह और हर समय रहता है।

खाली समय में खुद को प्रेरित रखने के लिए स्लिविया ऑनलाइन क्लास लेती हैं। इसके अलावा हर वीकेंड शाम को बालकनी में निकलकर पड़ोसियों के साथ गाना गाती हैं और मस्ती करती हैं। यह काफी मजेदार होता है। आप दिन भर सोफे पर लेटकर यह नहीं सोच सकते कि देश-दुनिया में क्या हो रहा है? इससे आपका दिमाग ही खराब होगा।

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया के सहारे भी लड़ी जा रही कोरोना से लड़ाई

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख