शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

Today’s Weather Update: जानिए किन राज्यों में होने वाली है बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बना रहेगा घना कोहरा

देश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है, वहीं मैदानी इलाकों, खासकर उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आने वाले दो दिनों में पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो सकती है वहीं मैदानी राज्य के कई इलाकों का तापमान 35 से ऊपर दर्ज किया गया।

· · 2 मिनट

Today's Weather Update: जानिए किन राज्यों में होने वाली है बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बना रहेगा घना कोहरा

देश के कई हिस्सों में मौसम बदलने वाला है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों, खासकर उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हो रहा है। देश के मैदानी राज्यों के कई इलाकों में अभी भी ठंड दर्ज की जा रही है तो वहीं, कर्नाटक में कापमान 37 डिग्री मापा गया।

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है। इसका सीधा असर हिमालयी क्षेत्रों पर पड़ेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 9 से 11 फरवरी के बीच मौसम खराब रहने का अनुमान है। इन राज्यों में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी (Rainfall/Snowfall) हो सकती है।

10 फरवरी को इन राज्यों के लोगों को खास ख्याल रखने की जरूरत है क्योंकि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के लिए चेतावनी जारी की गई है कि इस दिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में गरज के साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

मैदानी इलाकों में कोहरे का कहर

जहाँ पहाड़ों पर बर्फबारी होगी, वहीं मैदानी इलाकों में लोगों को कोहरे का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी तक सुबह और रात के समय अलग-अलग जगहों पर ‘घना से बहुत घना कोहरा’ (Dense to very dense fog) छाए रहने की संभावना है।

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में भी कई जगह घना कोहरा छाया रह सकता है। घने कोहरे की चेतावनी 10 फरवरी के लिए जारी की गई है। साथ ही 9 फरवरी को बिहार, असम और मेघायल जबकि 10 फरवरी कोे उत्तरी तमिलनाडु और तटीय आंध्र-प्रदेश में कुछ इलाकों में सुबह के समय कोहरे बने रहने की संभावना है। कोहरे के कारण यातायात और हवाई सेवाओं पर असर पड़ सकता है इसलिए यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। लेकिन इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में फिर से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

मध्य भारत के राज्यों में अगले 24 घंटों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। लेकिन इसके बाद अगले 4 दिनों में यहां पारा 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ सकता है, जिससे थोड़ी गर्मी महसूस हो सकती है। वहीं, महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों के बाद तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट और फिर बाद में बढ़ोतरी का अनुमान है।

बीते 24 घंटों का मौसम हाल

बीते 24 घंटों के मौसम के आंकड़ों पर नजर डालें तो देश के मैदानी इलाकों में पूर्वी राजस्थान का फतेहपुर सबसे ठंडा स्थान रहा। यहाँ न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कर्नाटक के कारवार में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख