शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

स्मृति ईरानी की कार हादसे का शिकार, बाइक सवार की मौत

· · 1 मिनट

स्मृति ईरानी की कार हादसे का शिकार, बाइक सवार की मौत

नई दिल्ली। बीती रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ऐसी ख़बरें आ रही थीं कि स्मृति को भी एक्सीडेंट के दौरान चोटें आईं हैं। लेकिन स्मृति ईरानी ने ट्वीट करके ये साफ किया है कि वो बिलकुल सुरक्षित हैं और उन्हें किसी भी तरह की चोट नहीं लगी है।

कब हुआ हादसा

  1. स्मृति वृंदावन में हुए भाजयुमो के अधिवेशन से दिल्ली लौट रही थीं।
  2. हादसा, रात 10.30 बजे के करीब यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा के करीब वृंदावन में हुआ
  3. स्मृति ईरानी के साथ बीजेपी के कई सीनियर नेता भी मौजूद थे हालांकि उन्हें किसी भी तरह की चोट नहीं आई है।

कैसे हुआ हादसा ?

  1. चश्मदीदों के मुताबिक़ आगरा से नोएडा जा रहे रमेश कुमार की बाइक को पीछे से होंडा सिटी कार (DL 3C BA 5315) ने टक्कर मारी।
  2. होंडा सिटी कार के पीछे स्मृति ईरानी के काफिले की गाड़ियां चल रही थीं, जो अचानक हादसे के बाद एक-दूसरे से टकरा गईं।
  3. हादसे में बाइक सवार रमेश कुमार नाम के शख्स की मौत हो गई है।
  4. रमेश कुमार आगरा के कालिंदी विहार का रहने वाला है। हादसे में उसकी बेटी और बेटा भी घायल हुए हैं।
  5. स्मृति ईरानी के ड्राइवर और कॉन्स्टेबल के जख्मी होने की खबरें हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख