शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

समान पक्षी विहार में अधिग्रहीत ज़मीन का चारगुना मुआवजा

· · 1 मिनट

समान पक्षी विहार में अधिग्रहीत ज़मीन का चारगुना मुआवजा

मैनपुरी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समान पक्षी विहार के भ्रमण के दौरान उन्होंने कहा, ‘‘एक्सप्रेसवे और समान पक्षी विहार के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन का किसानों को चार गुना मुआवजा मिलेगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बनने से सबसे ज्यादा विकास मैनपुरी और कन्नौज जिले का ही होगा।’’मुख्यमंत्री स्थानीय सांसद तेज प्रताप सिंह यादव के साथ अचानक समान पक्षी विहार पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद सबसे पहले उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री के पहुंचने की जानकारी होने पर काफी संख्या में किसान पहुंच गए और समान पक्षी विहार के अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा दिलाने की मांग की, जिसपर अखिलेश यादव ने आश्वासन दिया कि अगले बजट में विशेष प्रावधान कर किसानों को मुआवजा दिला दिया जाएगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख