शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

बिजनौर में पेट्रो कैमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, छह मजदूरों की मौत

बायो गैस टैंक में लीकेज की वैल्डिंग के समय विस्फोट हुआ। टैंक मे मीथेन गैस होने की जानकारी सामने आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही डीएम अटल कुमार राय और एसपी उमेश कुमार सिंह सहित तमाम अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये।

· · 1 मिनट

बिजनौर में पेट्रो कैमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, छह मजदूरों की मौत

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर मे आज सुबह पेट्रो कैमिकल फैक्ट्री में वैल्डिंग के समय विस्फोट होने से छह मजदूरों की मौत हो गयी जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये। एक मजदूर लापता बताया जा रहा है।

एएसपी ग्रामीण विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया, आज सुबह लगभग आठ बजे नगीना मार्ग स्थित मोहित पेट्रो कैमिकल में विस्फोट हो गया। इस विस्फोट की चपेट मे आने से मजदूरों बालगोविंद, रवि, लोकेन्द्र, कमलवीर, विक्रांत और चेतराम की मौत हो गयी जबकि गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को जिला अस्पताल लाया गया है। एक मजदूर अभयराम लापता बताया जा रहा है।

https://twitter.com/hashtag/SpotVisuals

एनटीपीसी विस्फोट: ‘किसी इंसान को पिघलाने के लिए पर्याप्त थी गर्मी’

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार बायो गैस टैंक में लीकेज की वैल्डिंग के समय विस्फोट हुआ। टैंक मे मीथेन गैस होने की जानकारी सामने आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही डीएम अटल कुमार राय और एसपी उमेश कुमार सिंह सहित तमाम अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये। एएसपी श्रीवास्तव के अनुसार घटना की जांच की जा रही है।


लखनऊ में एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर की घटना में श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश भी दिए हैं। एसपी सिंह के मुताबिक यह एक निजी कारखाना है और इसके मालिक की तलाश की जा रही है।

साभार-एजेंसी

कौन बनाता है हाई-वे पर 3-डी जेब्रा क्रॉसिंग, मिलिए मां-बेटी की जोड़ी से

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख