गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

सीबीएससी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, पहली बार 25 लाख छात्र देंगे परीक्षा

· · 1 मिनट

सीबीएससी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, पहली बार 25 लाख छात्र देंगे परीक्षा

गाँव कनेक्शन नेटवर्क

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज शुरु हो गईं। ये पहली बार है जब 25 लाख छात्र एक साथ सीबीएसी बोर्ड की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

रिकॉर्ड छात्र इस साल दे रहे हैं परीक्षा
इस बार सीबीएसई में 10वीं में 14 लाख 99 हज़ार 122 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। पिछले साल के मुकाबले इस साल 1.25 लाख ज्याहदा छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। वहीं 12वीं में 10 लाख 67 हज़ार 900 छात्रों ने रजिस्टर किया है जबकि पिछले साल यह संख्या। 10 लाख 40 हज़ार 368 थी।

परीक्षा की तारीख
10वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेंगी।
12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होकर 22 अप्रैल को खत्म होंगी।

सबसे पहले अंग्रेजी की परीक्षा
12वीं के लिए अंग्रेजी से परीक्षा की शुरुआत होगी। 10वीं के छात्रों की परीक्षा डायनामिक रिटेल, सूचना तकनीक, सुरक्षा, ऑटो टेक्नोलॉजी और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन विषय से शुरू होगी। वहीं 10वीं के छात्रों के लिए मुख्य विषयों की परीक्षा साइंस, थ्योरी और प्रैक्टिकल के साथ 2 मार्च से शुरू होगी।

सीबीएसई की फ्री काउंसलिंग
परीक्षार्थियों को तनावमुक्त करने के लिए सीबीएसई ने फ्री काउंसलिंग शुरू की है और यह 22 अप्रैल तक चलेगी। इसमें 76 प्रिंसिपल और कई प्रशिक्षित काउंसलर छात्रों के परीक्षा संबंधी सवालों के जवाब देंगे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख