शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

शनिवार को भी रहा 41 डिग्री सेल्सियस तापमान

· · 1 मिनट

शनिवार को भी रहा 41 डिग्री सेल्सियस तापमान

लखनऊ। प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित अन्य जिलों में भी गर्मी और बढ़ेगी। शनिवार को अप्रैल महीने का सबसे अधिक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राहत नहीं मिलेगी तापमान अभी और भी बढ़ेगा।

इस बारे में मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता बताते हैं, “दिन में गर्म पश्चिमी हवाएं चलेंगी और लू चलने का दौर शुरू होगा। आगे आने वाले दिनों में अभी दो-तीन सेंटीग्रेड तापमान बढ़ सकता है।” मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को न्यूनतम तापमान 23 सेंटीग्रेड और अधिकतम तापमान 41 सेंटीग्रेड दर्ज किया गया। देश में पटना के बाद सबसे अधिक तापमान लखनऊ में ही दर्ज किया।

सुबह से ही तेज धूप होने से लोगो को काफी परेशान होना पड़ा। इस बार अप्रैल में ही मई जून के महीने का एहसास होने लगा है। गर्मी बढ़ते ही दोपहर में सड़कें सूनसान हो जाती हैं। जेपी गुप्ता ने किसानों को गर्मी से फसलों को बचाने के लिए सुझाव देते हुए बताया कि जिन फसलों को देर में बुवाई हुई है उनको नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए गेहूं की जल्दी से कटाई-मड़ाई कर लें। सब्जियों के खेत में सिंचाई करते रहें, जिससे उसमें नमी बरकरार रहे। नमी न होने से फसल खराब हो जाएगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख