शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

दलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार का बड़ा कदम, किसानों को मिलेगी 10 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संसद में दलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए नई योजना का ऐलान किया है। दलहन की खेती करने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार का मकसद दलहन के आयात पर निर्भरता खत्म करना है।

· · 3 मिनट

दलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार का बड़ा कदम, किसानों को मिलेगी 10 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार किसानों को हर तरह की मदद देगी। संसद में सवालों के जवाब देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि भारत आज चावल उत्पादन में दुनिया में पहले नंबर पर है। करीब 15 करोड़ टन उत्पादन के साथ देश चावल और गेहूं में पूरी तरह आत्मनिर्भर हो चुका है। लेकिन दलहन के मामले में अभी भी देश को विदेशों से आयात करना पड़ता है। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को दलहन उत्पादन में भी आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया गया है। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरे देश में दलहन आत्मनिर्भरता मिशन शुरू किया गया है, जो अपने शुरुआती चरण में है।

किसानों को क्या-क्या मिलेगा

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि तमिलनाडु में दलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को कई सुविधाएं दी जाएंगी:

-अच्छी क्वालिटी के बीज मुफ्त में उपलब्ध कराए जाएंगे

-अलग क्लस्टर बनाए जाएंगे जहां सामूहिक खेती को बढ़ावा मिलेगा

-डेमोंस्ट्रेशन प्लॉट लगाए जाएंगे

-प्रति हेक्टेयर 10,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी

-दलहन की पक्की खरीदारी की गारंटी मिलेगी

कृषि मंत्री ने कहा कि सिर्फ उत्पादन बढ़ाना ही काफी नहीं है। किसानों को उनकी मेहनत की सही कीमत मिले, इसके लिए दाल मिल लगाने में भी सरकार मदद करेगी। इससे किसान अपनी दाल की प्रोसेसिंग खुद कर सकेंगे और बेहतर दाम पा सकेंगे।

पंजाब में कृषि ढांचे पर जोर

पंजाब के बारे में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार पंजाब के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने बताया कि एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत पंजाब में अब तक 32,014 आवेदन मिले हैं। शुरुआत में 7,425 करोड़ रुपये का लक्ष्य था, लेकिन सरकार ने इसे बढ़ाकर 11,351 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं से किसानों के लिए अनाज भंडारण, प्रसंस्करण और उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने की सुविधाएं मिलेंगी।

किसान बनें ऊर्जा उत्पादक

शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री कुसुम योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच है कि किसान सिर्फ अन्न ही नहीं, बल्कि बिजली भी पैदा करें। कुसुम योजना के तहत किसान अपने खेतों में सोलर पैनल लगा सकते हैं। इससे वे अपनी जरूरत की बिजली खुद बना सकेंगे। अगर बिजली बच जाती है तो उसे बिजली ग्रिड में बेचकर अतिरिक्त कमाई भी कर सकते हैं।

MSP पर कांग्रेस से तुलना

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वामीनाथन आयोग ने उत्पादन लागत पर 50 फीसदी मुनाफा जोड़कर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देने की सिफारिश की थी। लेकिन कांग्रेस की सरकार ने कोर्ट में हलफनामा देकर इसे लागू करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने इस सिफारिश को लागू किया और किसानों को लागत पर 50 फीसदी मुनाफे के साथ MSP दिया।

दलहन की खरीद में बड़ा इजाफा

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि कांग्रेस के 10 साल के शासन में सिर्फ 6 लाख मीट्रिक टन दलहन की सरकारी खरीद हुई थी। वहीं, मोदी सरकार ने अब तक 1 करोड़ 92 लाख मीट्रिक टन दलहन की खरीद की है। उन्होंने कहा, “हम तीन-चार गुना ज्यादा खरीद कर रहे हैं और दोगुने दाम दे रहे हैं। इसलिए आज किसान खुश और संतुष्ट हैं।

किसान कल्याण पहली प्राथमिकता

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार लगातार किसानों की समस्याओं के समाधान पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के जरिए किसानों के उत्पादों को सुरक्षित रखने और कृषि ढांचे को मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों का कल्याण, गरीबों की सेवा और आत्मनिर्भर तथा विकसित भारत का निर्माण करना है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख