शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

मेघालय और इसके पड़ोसी राज्यों में भूकंप के झटके

· · 1 मिनट

मेघालय और इसके पड़ोसी राज्यों में भूकंप के झटके

शिलांग (आईएएनएस)| मेघालय और इसके पड़ोसी राज्यों में रविवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 दर्ज की गई।

क्षेत्रीय भूकंप केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप के झटके सुबह 9.35 बजे महसूस किए गए। इसका केंद्र राज्य के पूर्वी गारो हिल्स जिले में था। फिलहाल किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पूर्वोत्तर के सभी सात राज्य- असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर भूकंप की दृष्टि से दुनिया का छठा संवेदनशील क्षेत्र हैं।

क्षेत्र में साल 1897 में सर्वाधिक विनाशकारी भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8.7 दर्ज की गई थी। इस दौरान हुए विभिन्न हादसों में 1,600 लोगों की मौत हो गई थी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख