शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

शिक्षामित्रों का धरना तीसरे दिन भी जारी, परिवार संग पहुंचे हैं प्रदर्शन करने

शिक्षामित्रों ने ऐलान किया कि यूपी के पौने दो लाख शिक्षा मित्रों के समस्या का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा

· · 1 मिनट

शिक्षामित्रों का धरना तीसरे दिन भी जारी, परिवार संग पहुंचे हैं प्रदर्शन करने

लखनऊ। अपनी मांगों को लेकर प्रदेश भर के हजारों की संख्या में आए शिक्षामित्रों ने राजधानी के ईको गार्डेन में डेरा डाल दिया। शिक्षामित्रों का धरना शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। आम शिक्षक/शिक्षामित्र एसोसिएशन की अध्यक्ष उमा देवी ने कहा, ” शासन शिक्षामित्रों की समस्याओं पर मुंह फेरे हुआ है। शीघ्र फैसला नहीं लिया गया, तो आर-पार की लड़ाई होगी।”

संगठन की प्रदेश अध्यक्ष उमा देवी से बातचीत का फेसबुक लाइव का वीडियो नीचें देंखे..

शिक्षामित्रों ने टीईटी से छूट दिलाने, ‘समान कार्य समान वेतन’ की तर्ज पर मानदेय बढ़ाने और अध्यादेश जारी कर उनकी समस्या के स्थायी समाधान का रास्ता निकालने की मांग की है।

उन्नाव से आए शिक्षामित्र बाल गोविंद ने का कहना है, ” सरकार हमारे साथ धोखा कर रही है। हम लोगों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है, जबकि हम लोग 19 सालों‍ से पढ़ा रहे हैं। सरकार शीघ्र अध्यादेश लाकर नौंवी अनुसूची में शामिल कर उन्हें नियमित अध्यापक बनाए।”

प्रदेश भर के हजारों शिक्षामित्र सहायक अध्यापक पद पर बहाली और समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर राजधानी के ईको गार्डेन में प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षामित्रों ने ऐलान किया कि यूपी के पौने दो लाख शिक्षा मित्रों के समस्या का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

RDESController-1607
RDESController-1607


पीलीभीत से आई सुमन लता ने कहा, ” प्रदेश की सरकार शिक्षामित्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। शिक्षामित्रों के सामने उनकी रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। शिक्षामित्रों की समस्या के समाधान की बजाए सरकार मौन धारण किए हुए है। सरकार शिक्षामित्रों के सामने अड़ियल रवैया अपनाकर धोखा देने की फिराक में है। इससे भविष्य को लेकर शिक्षामित्रों के सामने असमंजस की स्थिति बनी हुई है।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख