शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

शहर में पांच मोबाइल वॉटर एटीएम शुरू

· · 1 मिनट

शहर में पांच मोबाइल वॉटर एटीएम शुरू

लखनऊ। शहर में शुद्ध पानी की समस्या के अलावा पानी पर होने वाले खर्चे से अब जनता को चलते-फिरते मोबाइल वॉटर एटीएम कुछ राहत देंगे।

नगर निगम ने डिसेंट्रिक ट्रेक्नोलाजी प्राइवेट कंपनी से सहमति पर वाह मोबाइल वॉटर एटीएम की शुरूआत शनिवार को की। इसका उद्घाटन नगर विकास सचिव एसपी सिंह ने किया। इससे भीषण गर्मी में लोगों को राहत के साथ ही पीने को शुद्ध जल मिल सकेगा।

पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस कंपनी ने शहर के पांच चलते फिरते मोबाइल वॉटर एटीएम की शुरुआत की, जो रोजाना शहर के हजारों लोगों को कम पैसों में शुद्ध और ठंडा पानी पिलाएंगे। इस एटीएम से एक रुपए में 250 एमएल पानी पेपर ग्लास में मिलेगा जबकि पांच रुपये में एक लीटर पानी बिना कंटेनर में मिलेगा।

पर्यावरण संरक्षण में भी होगी भागीदारी

यह मशीन साल भर में लगभग 3500 किग्रा प्लास्टिक कचरे को शहर में यूज होने से रोकेगी। ई-कार्ट पर बने होने के कारण वायु प्रदूषण भी रोकेगी, जो शहर के संचयित कार्बन फुटप्रिंट को खत्म कर देगा। चलती फिरती यह मोबाइल एटीएम मशीन एओटी से लैस है जिस वजह से यह रियल टाइम मोनेटरिंग एवं मोबाइल एप के द्वारा पेयजल की गुणवत्ता व लोकेशन को भी सुनिश्चित करती है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख