शनिवार, 28 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

शर्मनाक: 80 साल की मां को कमरे में बंद करके भागा बेटा, भूख, प्यास से हुई मौत

· · 1 मिनट

शर्मनाक: 80 साल की मां को कमरे में बंद करके भागा बेटा, भूख, प्यास से हुई मौत

शाहजहांपुर (भाषा)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। जिले में तैनात, रेलवे का एक टीटी अपनी बूढ़ी मां को कमरे में बंद कर चला गया और मां की भूख प्यास से मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि रेलवे में तैनात टीटी सलिल चौधरी लखनऊ के आलमबाग का निवासी है।

ये भी पढ़ें-विश्व मानवाधिकार दिवस- जानें कैसे लड़ें अपने हक़ की लड़ाई ?

शाहजहांपुर में रेलवे में बतौर टीटी उसकी 2005 में तैनाती हुई थी। उसे रेलवे परिसर में सरकारी आवास मिला है जहां वह अपनी मां के साथ रहता था। त्रिपाठी ने बताया कि नौ दिसंबर को उसके घर से तेज दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मकान में ताला लगा था। पुलिस ने ताला तोड़ा तो वहां करीब 80 साल की वृद्धा का सड़ा गला शव मिला।

स्टेशन अधीक्षक ओम शिव अवस्थी ने सोमवार को बताया कि सलिल अक्सर ड्यूटी से गायब रहता था। वह शराब का आदी है। उसका दो बार निलंबन हो चुका है। करीब दो माह से वह ड्यूटी पर नहीं आया। पुलिस ने बताया कि टीटी बृहस्पतिवार को ताला बंद करके गया था और अभी तक नहीं आया है।

ये भी पढ़ें-मानवाधिकार दिवस : ह्यूमन राइट्स की फील्ड में बनाए करियर, ये है कोर्स

जानकारी के अनुसार मामला सदर बाजार स्थित रेलवे कॉलोनी की है। पड़ोसियों ने बताया कि सलील अपनी मां लीलावती अक्सर बीमार रहती थी और वो उन्हें कमरे में बंद कर देता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर शव को बरामद किया।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख