शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

शहाबुद्दीन को कड़ी सुरक्षा के बीच सीवान जेल से निकाला गया, भेजा जाएगा तिहाड़

· · 1 मिनट

शहाबुद्दीन को कड़ी सुरक्षा के बीच सीवान जेल से निकाला गया, भेजा जाएगा तिहाड़

पटना (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन को सर्वोच्च न्यायलय के आदेश पर दिल्ली की तिहाड़ जेल भेजे जाने को लेकर शुक्रवार देर रात सीवान जेल से निकाला गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर शहाबुद्दीन को शुक्रवार रात लगभग 2.45 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच सीवान जेल से पटना भेजा गया। बाहुबली नेता को दिल्ली ले जाया जाएगा। शहाबुद्दीन को पटना लाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शहाबुद्दीन को अभी पटना के बेउर जेल में रखा गया है। राजद के बाहुबली नेता को किसी भी वक्त दिल्ली ले जाया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि सीवान के चंद्रकेश्वर प्रसाद उर्फ चंदा बाबू और आशा रंजन ने राजद नेता को सीवान जेल से स्थानांतरित किए जाने की याचिकाएं दायर की थीं। याचिका पर फैसला सुनाते हुए बुधवार को सर्वोच्च न्यायालय ने बिहार सरकार को पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को एक सप्ताह के भीतर सीवान जेल से दिल्ली की तिहाड़ जेल भेजने का आदेश दिया था। याचिका में कहा गया था कि शहाबुद्दीन के सीवान जेल में रहने से गवाहों को जान का खतरा है।

शहाबुद्दीन पर चंद्रकेश्वर प्रसाद के तीन बेटों और आशा के पति पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या का आरोप है। याचिकाकर्ताओं ने न्यायालय से अनुरोध किया था कि शहाबुद्दीन के खिलाफ लंबित मामलों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष सुनवाई के लिए उन्हें सीवान जेल से राज्य के बाहर किसी अन्य जेल में स्थानांतरित कर दिया जाए।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख