शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

शाकाहार खाने में राजस्थान अव्वल

· · 1 मिनट

शाकाहार खाने में राजस्थान अव्वल

नई दिल्ली। मांसाहार पर किए गए एक सर्वे के मुताबिक कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। सर्वे के मुताबिक, तेलंगाना में सबसे ज्यादा लोग मांसाहारी हैं और राजस्थान में सबसे ज्यादा लोग शाकाहरी हैं। यह सर्वे ‘रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया’ की तरफ से कराया गया है।

सर्वे के मुताबिक, तेलंगाना सबसे ज्यादा मीट खाने वाला राज्य है, जहां 99 फीसदी लोग मीट खाते हैं। जानकारों के मुताबिक तेलंगाना में मीट की खपत इसलिए ज्यादा है क्योंकि वहां की संस्कृति में यह खाना है। तेलंगाना में बकरे और चिकन के अलावा खरगोश, बटेर को भी पंसद किया जाता है। आंकड़ों के मुताबिक, तेलंगाना में 2014-15 में 505 लाख मीट्रिक टन मीट और 1,061 करोड़ अंडों का उत्पादन किया गया था। तेलंगाना के बाद पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और केरल का नंबर आता है। इन राज्यों में भी मांसाहारियों की संख्या ज्यादा है।

मांसाहारियों के प्रतिशत में आई कमी

इन आंकड़ों में सबसे अहम जानकारी जो निकलकर आई वह यह है कि देश में मांसाहारियों का प्रतिशत 2004 के मुकाबले गिर गया है। 2004 में यह 75 प्रतिशत था और 2014 में 71 प्रतिशत पर आ गया। तेलंगाना में 99 प्रतिशत लोग मांसाहारी हैं। इसमें 98.8 प्रतिशत पुरुष और 98.6 प्रतिशत महिलाएं हैं। इसमें 15 साल और उससे ऊपर के लोगों को शामिल किया गया था। इसमें से 98.8 प्रतिशत पुरुष और 98.6 प्रतिशत महिलाएं मांसाहारी निकलीं। तेलंगाना के बाद पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और केरल का नंबर आता है। इन राज्यों में भी मांसाहारियों की संख्या ज्यादा है। शाकाहारी राज्यों की बात करें तो सबसे टॉप पर राजस्थान आता है। उसके बाद पंजाब और हरियाणा मौजूद हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख