शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में भीषण गर्मी, 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा तापमान, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले एक सप्ताह के लिए चेतावनी देते हुए कहा है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश समेत कई पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।

· · 2 मिनट

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में भीषण गर्मी, 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा तापमान, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

देश के मौसम में इस समय दो अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। एक ओर उत्तर भारत के कई राज्य तेज गर्मी और लू की चपेट में हैं, वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले एक सप्ताह के लिए मौसम चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

उत्तर-भारत में बढ़ेगा तापमान

उत्तर-भारत में बढ़ता तापमान
उत्तर-भारत में बढ़ता तापमान Photo: Gaon Connection Network

उत्तर भारत की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। कई इलाकों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना है। इलाहाबाद (प्रयागराज) में हाल ही में 44.4°C तापमान दर्ज किया गया, जो देश के सबसे गर्म स्थानों में शामिल रहा।

मौमस विभाग की लू की चेतावनी जारी

बढ़ती गर्मी में धूप से खुद को बचाती महिलाएं
बढ़ती गर्मी में धूप से खुद को बचाती महिलाएं Photo: Gaon Connection Network

गर्मी के साथ-साथ लू का असर भी तेज हो गया है। IMD ने बताया है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। दोपहर के समय बाहर निकलना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है, खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों के लिए।

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश

पूर्वोत्तर भारत में मौसम पूरी तरह बदला हुआ
पूर्वोत्तर भारत में मौसम पूरी तरह बदला हुआ Photo: Gaon Connection Network

दूसरी तरफ पूर्वोत्तर भारत में मौसम पूरी तरह बदला हुआ है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई जगह भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी आशंका है। मेघालय में अत्यधिक भारी वर्षा भी दर्ज की गई है।

पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना

पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना
पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना Photo: Gaon Connection Network

मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों जैसे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 23 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके कारण बारिश और बर्फबारी की संभावना बनेगी। इससे कुछ इलाकों में तापमान में राहत मिल सकती है।

लोगों के लिए सलाह दी गई है कि गर्मी वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पानी पिएं, धूप में निकलते समय सिर ढकें और दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें। वहीं बारिश प्रभावित क्षेत्रों में यात्रा से पहले मौसम अपडेट जरूर देखें, क्योंकि जलभराव और तेज हवाओं से परेशानी हो सकती है। कुल मिलाकर देश में मौसम का यह दोहरा रूप आने वाले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है—उत्तर भारत में तपिश और पूर्वोत्तर में बारिश। इसलिए मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख