शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

नए साल तक जारी रहेगी ठंड की मार: घना कोहरा, शीत दिवस और शीतलहर से उत्तर भारत बेहाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ताज़ा चेतावनी के अनुसार उत्तर भारत में घना से बहुत घना कोहरा, शीत दिवस और शीतलहर की स्थिति नए साल के पहले सप्ताह तक बनी रह सकती है।

· · 3 मिनट

नए साल तक जारी रहेगी ठंड की मार: घना कोहरा, शीत दिवस और शीतलहर से उत्तर भारत बेहाल

उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप लगातार गंभीर होता जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताज़ा चेतावनी के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में घना से बहुत घना कोहरा, शीत दिवस और शीतलहर की स्थिति नए साल के पहले सप्ताह तक बनी रह सकती है। इसके साथ ही 30 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना भी जताई गई है

कहाँ कितने दिन रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश: 31 दिसंबर तक रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा

पूर्वी उत्तर प्रदेश: 1 जनवरी 2026 तक

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार: 5 जनवरी तक कुछ इलाकों में घना कोहरा

दिल्ली: 31 दिसंबर तक

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा: 3 जनवरी तक

ओडिशा: 3 जनवरी तक

गंगीय पश्चिम बंगाल: 31 दिसंबर से 3 जनवरी के बीच

झारखंड: 31 दिसंबर तक

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ताज़ा चेतावनी के अनुसार उत्तर भारत में घना से बहुत घना कोहरा, शीत दिवस और शीतलहर की स्थिति नए साल के पहले सप्ताह तक बनी रह सकती है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग की ताज़ा चेतावनी के अनुसार उत्तर भारत में घना से बहुत घना कोहरा, शीत दिवस और शीतलहर की स्थिति नए साल के पहले सप्ताह तक बनी रह सकती है। Photo: Gaon Connection Network

पिछले 24 घंटों में उत्तर भारत के कई हिस्सों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। अमृतसर, आदमपुर, हलवारा, पठानकोट, आगरा (IAF), सहारनपुर (IAF), कानपुर (IAF) और ग्वालियर जैसे स्थानों पर दृश्यता शून्य (0 मीटर) तक पहुंच गई, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ

शीत दिवस और शीतलहर की स्थिति

IMD के मुताबिक

उत्तर प्रदेश: 29 से 31 दिसंबर तक कुछ इलाकों में गंभीर शीत दिवस

बिहार: 29 से 31 दिसंबर तक शीत दिवस

उत्तराखंड: 29 और 30 दिसंबर

हिमाचल प्रदेश: 31 दिसंबर और 1 जनवरी

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़: 30 दिसंबर तक शीतलहर

ओडिशा: 31 दिसंबर तक

हिमाचल प्रदेश: 1 से 3 जनवरी 2026 के बीच कुछ इलाकों में शीतलहर की संभावना

तापमान की स्थिति: ठंड के रिकॉर्ड

भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.1°C हिसार (हरियाणा) में दर्ज किया गया। कई राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। आने वाले दिनों में पहले तापमान में 2–4 डिग्री की बढ़ोतरी और फिर दोबारा गिरावट का अनुमान है

पश्चिमी विक्षोभ से बारिश और बर्फबारी की संभावना

30 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 30 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी और पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

जनजीवन, स्वास्थ्य और परिवहन पर असर

घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का असर कई स्तरों पर पड़ रहा है, हाईवे, रेलवे और हवाई अड्डों पर आवाजाही प्रभावित, सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा, दमा, ब्रोंकाइटिस और सांस की बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए अधिक जोखिम और आंखों में जलन, खांसी और सांस लेने में परेशानी की शिकायतें बढ़ने की आशंका।

किसानों और पशुपालकों के लिए IMD की सलाह

मौसम विभाग ने कृषि और पशुपालन के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है

खड़ी फसलों में शाम के समय हल्की और बार-बार सिंचाई करें। सब्ज़ियों की नर्सरी और छोटे पौधों को पुआल या पॉलीथीन शीट से ढकें, पशुओं को रात में शेड के अंदर रखें, सूखा बिछावन दें और पोल्ट्री फार्म में चूजों के लिए अतिरिक्त गर्मी और रोशनी की व्यवस्था करें।

क्या करें, क्या न करें

सुबह और देर रात अनावश्यक बाहर निकलने से बचें, वाहन चलाते समय फॉग लाइट का उपयोग करें, हीटर और अलाव जलाते समय वेंटिलेशन का ध्यान रखें और ठंड से कंपकंपी या सुन्नता होने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख