शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

जानिए आठ सितंबर का इतिहास

· · 2 मिनट

जानिए आठ सितंबर का इतिहास

आठ सितंबर : आशा भोंसले का जन्मदिन

साल के नौवें महीने का यह आठवां दिन इतिहास में बहुत सुरीली और शोख गायिका आशा भोसले के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। हजारोंगानों को अपनी आवाज से अमर बना देने वाली आशा भोसले को भारतीय सिने जगत की सार्वकालिक महान गायिकाओं में गिना जाता है। 8 सितम्बर 1933 को जन्मी आशा ने लगभग 16 हजार फिल्मी और गैर फिल्मी गाने गाये हैं। हिंदी के अलावा उन्होंने मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषा में भी बहुत से गीत गाए हैं।

आठ सितंबर की तारीख में इतिहास में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1504 : इटली के फ्लोरेंस में माइकल एंजेलो की प्रसिद्ध कलाकृति डेविड का लोकार्पण।

1900 : टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती और ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत।

1926 : महान संगीतकार और गायक भूपेन हजारिका का जन्म।

1943 : द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इटली ने मत्रि सेना के साथ बिना शर्त युद्ध विराम संधि पर हस्ताक्षर किए।

1952 : जेनेवा में कॉपीराइट के लिये पहले वैश्विक सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने हिस्सा लिया।

1962 : चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ की।

1966 : लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए यूनेस्को ने साक्षरता दिवस मनाने की शुरुआत की।

1988 : जाने माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट से लंदन से अहमदाबाद पहुँचे।

2002 : नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिस कर्मियों को मार डाला।

2006 : महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में मालेगाँव बम धमाके।

2008 : अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय अरब पति लक्ष्मी मत्तिल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा की।

पढ़िए गांव कनेक्शन की विशेष सीरीज ‘खेती में देसी क्रांति’ के भाग 1, 2 और 3

जलवायु परिवर्तन और कंपनियों का मायाजाल तोड़ने के लिए पुरानी राह लौट रहे किसान?

देश की मिट्टी में रचे बसे देसी बीज ही बचाएंगे खेती, बढ़ाएंगे किसान की आमदनी

जलवायु परिवर्तन: जैविक कीटनाशक और प्राकृतिक उपाय ही किसानों का ‘ब्रह्मास्त्र’

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख