शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

भ्रष्टाचार मामले में सैमसंग के उत्तराधिकारी ली जेई योंग गिरफ्तार

· · 1 मिनट

भ्रष्टाचार मामले में सैमसंग के उत्तराधिकारी ली जेई योंग गिरफ्तार

सियोल (आईएएनएस/सिन्हुआ)। दक्षिण कोरिया में सैमसंग के उत्तराधिकारी ली जेई योंग को भ्रष्टाचार और अन्य मामलों में नजरबंद रखा गया है। बीबीसी के मुताबिक, यह मामला देश की राष्ट्रपति पार्क ग्युन हे के स्कैंडल से जुड़ा हुआ है जिसके बाद पार्क को महाभियोग का सामना करना पड़ा।

फिलहाल, ली सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के उपाध्यक्ष हैं लेकिन 2014 में उनके पिता ली कुन ही को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें ही सैमसंग समूह का मालिक माना जा रहा है। सैमसंग पर पार्क की मित्र चोइ सून सिल द्वारा संचालित एक गैर लाभकारी संगठन को अनुदान देने का आरोप है। ली और सैमसंग समूह ने किसी तरह के गलत गतिविधियों से इनकार किया है।

सैमसंग समूह ने ली की गिरफ्तारी के बाद जारी बयान में कहा, “हम यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करेंगे कि अदालती कार्यवाही में सच सामने आए।”

सैमसंग प्रमुख के साथ पहले ही जनवरी में कंपनी के कई अन्य अधिकारियों के साथ पूछताछ हो चुकी है लेकिन अदालत के फैसले में उनकी गिरफ्तारी के लिए इसे अपर्याप्त बताया था।

अदालत के प्रवक्ता ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा, “ली जेई योंग को नए आपराधिक मामलों और नए साक्ष्यों के संदर्भ में गिरफ्तार करना जरूरी था।”

सैमसंग प्रमुख की गिरफ्तारी कंपनी के लिए एक झटका है, जिसकी दक्षिण कोरिया की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका है और वह दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख