रविवार, 29 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर मिसाइल हमले की धमकी दी : केसीएनए

· · 2 मिनट

उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर मिसाइल हमले की धमकी दी : केसीएनए

सोल (एएफपी)। उत्तर कोरिया ने आज कहा कि वह अपनी मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों से अमेरिका के सामरिक सैन्य प्रतिष्ठानों के समीप हमले करने पर विचार कर रहा है। उत्तर कोरिया ने यह धमकी तब दी है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उसे मिसाइल कार्यक्रमों को लेकर विध्वंस की चेतावनी दी।

उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार समिति कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के अनुसार, उत्तर कोरिया ने कहा कि वह अब मध्यम से लंबी दूरी के सामरिक बैलिस्टिक रॉकेट ह्वासोंग-12 से गुआम के आस-पास के इलाकों पर हमला करने की योजना का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर रहा है।

उसने कहा कि जब उत्तर कोरिया की परमाणु सेना के सुप्रीम कमांडर किम जोंग उन फैसला ले लेंगे तो योजना पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा और इसे लागू किया जाएगा। ट्रंप ने परमाणु हथियार संपन्न उत्तर कोरिया को लेकर अपना रुख और कड़ा करते हुए चेतावनी दी कि अगर वह अमेरिका को धमकाना जारी रखता है तो उसे ऐसे विध्वंस का सामना करना होगा जो दुनिया ने कभी नहीं देखा होगा।

ट्रम्प की यह कड़ी चेतावनी ‘द वाशिंगटन पोस्ट ‘ अखबार द्वारा अमेरिका खुफिया सेवाओं के हवाले से दी गई खबर के बाद आई जिसमें कहा गया कि उत्तर कोरिया की किम जोंग-उन सरकार ने एक परमाणु हथियार का निर्माण किया है जो इतना छोटा है कि उसकी मिसाइलों में लगाया जा सकता है।

ट्रंप ने न्यूजर्सी में अपने गोल्फ क्लब में आयोजित एक बैठक की शुरुआत के दौरान कहा, ‘ ‘उत्तर कोरिया के लिए बहुत अच्छा होगा कि अमेरिका को और धमकियां ना दे। वरना उन्हें ऐसे विध्वंस का सामना करना होगा जो दुनिया ने कभी नहीं देखा होगा। ‘ ‘

दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

उत्तर कोरिया ने कहा कि सप्ताहांत संयुक्त राष्ट्र में पारित किए गए नए कड़े प्रतिबंध उसे परमाणु शस्त्र बनाने से नहीं रोक पाएंगे। उसने किसी तरह की बातचीत से इनकार कर दिया और आक्रोशित होकर अमेरिका के खिलाफ बदले की कार्रवाई करने की धमकी दी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख