शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

सेना बनाकर कर रहे पर्यावरण संरक्षण

· · 1 मिनट

सेना बनाकर कर रहे पर्यावरण संरक्षण

प्रतापगढ़। किसी की शादी हो या फिर किसी के यहां बेटी पैदा हो, अजय उपहार में लोगों को पौधे देते हैं। अगर कहीं भी पेड़ कट रहा हो तुरंत पहुंच जाते हैं।

जिला मुख्यालय से दक्षिण दिशा में लगभग 28 किमी. दूर मानधाता ब्लॉक के अजय क्रांतिकारी (40 वर्ष) ने जिले में भर में अब तक ढाई लाख से भी अधिक पेड़ लगाएं हैं। अपनी शुरुआत के बारे में अजय बताते हैं, “साल 2002 की बात है मैं विश्वनाथगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गया वहां एक भी पेड़ नहीं लगे थे, मैंने वहां के अधीक्षक से कहा तो उनसे जवाब मिला कि आप ही लगा दो। बस वही से मैंने गांठ बांध ली पेड़ लगाऊंगा।

दूसरे दिन अजय ने वहां गुलमोहर के पांच पौधे लगाए जो अब पूरी तरह से पेड़ बन गए हैं। जिले के लालगंज का 102 बीघे का बौझारी जंगल लोगों ने खत्म कर दिया था। अजय कहते हैं, “बौझारी जंगल पूरी तरह खत्म हो गया था, हम लोगों ने मिलकर वहां पर दस हजार से ज्यादा पेड़ फिर से लगाए हैं। धीरे-धीरे हमारा अभियान पूरे जिले तक पहुंच गया है, हमारी पर्यावरण सेना में जिले के पांच हजार लोग जुड़े हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख