शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

Self-Enumeration: जनगणना 2027 के लिए मध्य प्रदेश में सेल्फ-एन्यूमरेशन शुरू, जानिए अन्य राज्यों में कब होगी प्रक्रिया?

मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमें लोग घर बैठे अपनी जानकारी भर सकते हैं। अन्य राज्यों में यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से 2026 के अंत से 2027 के बीच शुरू होगी। जानिए अन्य राज्यों में कब होगी प्रक्रिया?

· · 2 मिनट

Self-Enumeration: जनगणना 2027 के लिए मध्य प्रदेश में सेल्फ-एन्यूमरेशन शुरू, जानिए अन्य राज्यों में कब होगी प्रक्रिया?

देश में जनगणना 2027 की तैयारी के तहत मध्य प्रदेश में स्व-गणना (Self-Enumeration) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नागरिक अब घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म भरकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। यह पहल लोगों को आसान और तेज़ तरीके से जनगणना में शामिल करने के लिए शुरू की गई है। इसकी जानकारी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी।

https://t.co/2hBK8h5Ve1

क्या है सेल्फ-एन्यूमरेशन और क्यों जरूरी है?

सेल्फ-एन्यूमरेशन का मतलब है कि नागरिक खुद अपनी जनसंख्या से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन भर सकते हैं। इससे सरकार को सही डेटा मिलता है, जिसके आधार पर योजनाएं बनाई जाती हैं। यह प्रक्रिया शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं की बेहतर योजना बनाने में मदद करती है। इसलिए इसे देश के विकास की नींव माना जाता है।

सरकार की अपील: सभी लोग भरें फॉर्म

राज्य सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे स्व-गणना फॉर्म जरूर भरें और जब जनगणना टीम घर आए, तो सही और पूरी जानकारी दें। यह न केवल सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है।

अन्य राज्यों में कब शुरू होगी जनगणना प्रक्रिया?

मध्य प्रदेश के बाद अन्य राज्यों में भी चरणबद्ध तरीके से जनगणना शुरू की जाएगी। कुछ राज्यों में यह प्रक्रिया 2026 के अंत तक शुरू होने की संभावना है अधिकांश राज्यों में 2027 के दौरान जनगणना का मुख्य कार्य किया जाएगा। अलग-अलग राज्यों में तारीखें प्रशासनिक तैयारी और संसाधनों के आधार पर तय होंगी अंतिम तारीखों और शेड्यूल की जानकारी भारत की जनगणना द्वारा आधिकारिक तौर पर जारी की जाएगी।

राज्यवार स्व-गणना (Self-Enumeration) शेड्यूल 2027

राज्य / केंद्र शासित प्रदेशस्व-गणना अवधि
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दिल्ली, गोवा, कर्नाटक, लक्षद्वीप, मिजोरम, ओडिशा, सिक्किम1 अप्रैल – 15 अप्रैल
गुजरात, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव5 अप्रैल – 19 अप्रैल
उत्तराखंड10 अप्रैल – 24 अप्रैल
मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, हरियाणा16 अप्रैल – 30 अप्रैल
बिहार17 अप्रैल – 1 मई
तेलंगाना26 अप्रैल – 10 मई
पंजाब30 अप्रैल – 14 मई
झारखंड, दिल्ली (MCD), महाराष्ट्र, मेघालय, राजस्थान1 मई – 15 मई
उत्तर प्रदेश7 मई – 21 मई
जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी17 मई – 31 मई
हिमाचल प्रदेश1 जून – 15 जून
केरल, नागालैंड16 जून – 30 जून
तमिलनाडु, त्रिपुरा17 जुलाई – 31 जुलाई
असम2 अगस्त – 16 अगस्त
मणिपुर17 अगस्त – 31 अगस्त
पश्चिम बंगालतय किया जाना है

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख