शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

सड़क पर गाना गा कर भीख मांगते दिखे सोनू निगम

· · 1 मिनट

सड़क पर गाना गा कर भीख मांगते दिखे सोनू निगम

नई दिल्ली (भाषा)। जाने-माने पार्श्वगायक सोनू निगम इन दिनों सड़क पर चौराहे पर बैठकर गाने गा रहे हैं। जी नहीं उनकी बेकारी के दिन नहीं आए हैं बल्कि यह अवतार उन्होंने यूट्यूब चैनल ‘बीइंग इंडियन’ के ‘द रोडसाइड उस्ताद’ वीडियो के लिए अख्तियार किया है।

इस वीडियो में निगम एक भिखारी का रुप बनाकर मुंबई की सड़कों के फुटपाथ पर हारमोनियम लेकर अपने गाए हुए गाने गाते दिखाई देते हैं। उनके हाथ में एक स्लेट है जिस पर लिखा है, ‘‘खोजता क्या है, खुशी यहीं है’।

उन्होंने करीब छह मिनट लंबे इस वीडियो में फिल्म ‘कल हो ना हो’ का शीर्षक गीत और ‘अग्निपथ’ का ‘अभी मुझ में कहीं’ भी गाया है।

इस वीडियो में निगम जब एक पेड़ के नीचे बैठकर गाना गा रहे होते हैं तो एक युवा उनके पास आता है और उनका गाना रिकॉर्ड करने की बात करता है। उसके बाद वह निगम से पूछता है, ‘‘आपने नाश्ता किया अंकल।” और इसी के साथ वह उनसे हाथ मिलाते हुए उनके हाथ में 12 रपये थमा देता है।

बाद में इस वीडियो में निगम का भिखारी के रूप में मेकअप करते हुए दिखाया है जिस दौरान इस संबंध में वह अपना अनुभव भी साझा करते हैं। निगम ने कहा, ‘‘सबसे यादगार लम्हा एक लड़के का रहा जो मेरे से हाथ मिलाते हुए पूछता है कि क्या आपने नाश्ता किया और चुपचाप से मेरे हाथ में 12 रपये थमा देता है। मैंने इन 12 रपयों को फ्रेम कर रख लिया है।”

उन्होंने कहा कि भविष्य में कभी उस लड़के से दुबारा मुलाकात हो सकी तो वह उसका शुक्रिया अदा करेंगे। इसे अपलोड 16 मई को किया गया है और इसे अब तक चार लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है साथ ही करीब बीस हजार लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।

” target=”_blank” rel=”noopener”>विडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें.

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख