शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

Aaj Ka Mausam: कहीं बढ़ेगी झुलसाने वाली गर्मी, तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट

Today's Weather: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर प्रदेश और मध्य भारत में गर्मी बढ़ेगी। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

· · 2 मिनट

Aaj Ka Mausam: कहीं बढ़ेगी झुलसाने वाली गर्मी, तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक तरफ उत्तर प्रदेश और मध्य भारत में गर्मी तेजी से बढ़ने की तैयारी में है, वहीं कई राज्यों में आज यानी 23 मार्च को आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिन मौसम के लिहाज से काफी उतार-चढ़ाव भरे रहेंगे।

यूपी और मध्य भारत में गर्मी का प्रकोप

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आने वाले 4 से 5 दिनों में तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। पूर्वी यूपी में अधिकतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जबकि पश्चिमी यूपी में भी 4 से 7 डिग्री तक उछाल आने की संभावना है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम भारत में 3 से 6 डिग्री, मध्य भारत में 3 से 5 डिग्री और पूर्वी भारत में 4 से 6 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को तेज धूप और लू जैसी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

आज इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

गर्मी के बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए खराब मौसम की चेतावनी भी जारी की है। आज उत्तराखंड में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और बिजली चमकने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही गरज-चमक का असर रहेगा।

वहीं छत्तीसगढ़ में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली कड़कने की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

24 मार्च से बिहार-झारखंड में बदलेगा मौसम

मौसम का असर 24 मार्च को और बढ़ेगा। बिहार और झारखंड में तेज आंधी (30 से 50 किमी/घंटा) और गरज-चमक के साथ बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है।

पूर्वोत्तर और पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश का खतरा

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 24 मार्च को भारी बारिश की संभावना है। इसके चलते निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में ओलावृष्टि और तेज हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।

क्या करें लोग?

मौसम के इस बदलते मिजाज को देखते हुए लोगों को सलाह दी गई है कि वे दिन में तेज धूप से बचें, पानी का अधिक सेवन करें और आंधी-तूफान के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। कुल मिलाकर, देशभर में आज का मौसम काफी मिला-जुला रहेगा। कहीं तेज गर्मी तो कहीं बारिश और आंधी ऐसे में सतर्क रहना ही समझदारी है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख