गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

SC ने की तेलंगाना सरकार की खिंचाई कहा, 5 साड़ी चुराने पर एक साल की कैद और करोड़ों लूटने वाले कर रहे मजे

· · 1 मिनट

SC ने की तेलंगाना सरकार की खिंचाई कहा, 5 साड़ी चुराने पर एक साल की कैद और करोड़ों लूटने वाले कर रहे मजे

नई दिल्ली। साड़ी चुनाराने के आरेप में एक साल से जेल में बंद आरोपी सीएच एलिहा के मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना सरकार की खिंचाई करते हुए कहा कि करोड़ों रुपए लुटने वाले लोग जिंदगी में मजे कर रहे हैं और कथित रूप से पांच साड़ी चुराने वाला शख्स जेल में है।

सीएच एलिहा पर आरोप है कि उसने हैदराबाद में पांच साड़ियां चुराई हैं। तेलंगाना की हैदराबाद पुलिस ने व्यापारियों की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर लिया। वह पिछले एक साल से बगैर ट्रायल के जेल में बंद है। उसकी पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

सोमवार को उसकी याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रधान न्यायधीश जेएस खेहर ने कहा कि कुछ साड़ियां चोरी करने वाला जेल में है। दूसरी तरफ एक शख्स है जो करोड़ों रुपए लेकर भी मजे कर रहा है। संभवतः उनका इशारा उन लोगों की ओर था, जो बैंकों से करोड़ों का कर्ज ले लेते हैं और फिर उसे नहीं चुकाते हैं। हालांकि सुनवाई के दौरान तेलंगाना सरकार के वकील ने इस मामले में एलिहा की प्रिवेंटिव गिरफ्तारी को सही ठहराया।

सरकार की ओर से दलील दी गई कि आरोपी साड़ी चोरी करने वाले गैंग से है। इस गैंग ने साड़ी चोरियों की वारदातों को लगातार अंजाम दिया है जिसकी वजह से व्यापारी बहुत परेशान हैं। राज्य सरकार ने दलील दी कि उसके खिलाफ लगातार व्यापारियों की शिकायतें आ रही थी। सुप्रीम कोर्ट में अब मामले की सुनवाई 8 मार्च को होगी।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख