गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

सौ देशों में योग दिवस समारोहों का आयोजन करेगा ‘आर्ट ऑफ लिविंग’

· · 1 मिनट

सौ देशों में योग दिवस समारोहों का आयोजन करेगा 'आर्ट ऑफ लिविंग'

मुंबई (भाषा)। सामाजिक संगठन आर्ट ऑफ लिविंग 21 जून को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के 100 देशों में अंतरर्राष्टरीय योग दिवस समारोह का आयोजन करने जा रहा है।

आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर, ब्रसेल्स के यूरोपीय संसद में योग दिवस समारोह की शुरआत करेंगे। वह प्रतिष्ठित येहूदी मेनुहिन हॉल में सांसदों को ध्यान करना सिखाएंगे।

यहां संगठन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, वह वाशिंगटन डीसी, बोस्टन, कोलंबस, मिनेसोटा, सान फ्रांसिस्को, पोर्टलैंड और सिएटल जैसे शहरों के अलावा ब्रिटेन में भी सुदर्शन क्रिया, योग और ध्यान को लेकर कई सार्वजनिक समारोहों का नेतृत्व करेंगे।

इसमें यह भी बताया गया कि दिल्ली में होने वाले योग दिवस कार्यक्रमों में 20,000 से अधिक लोगों के हिस्सा लेने की की उम्मीद है। मुंबई के कार्यक्रमों में करीब 16,500 लोगों के हिस्सा लेने की संभावना है।

मुंबई में 19 जून को बोरीवली पूर्व में एक समारोह का आयोजन होगा जबकि अन्य तीन समारोहों का आयोजन 21 जून को बांद्रा के कार्टर रोड पर, कांदीवली पश्चिम के पोइसर जिमखाना में और नवी मुंबई के सिडको में होगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख