शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

शशिकला गुट ने पालानिसामी को अपना नया नेता चुना

· · 1 मिनट

शशिकला गुट ने पालानिसामी को अपना नया नेता चुना

चेन्नई (आईएएनएस)। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव वीके शशिकला का समर्थन करने वाले विधायकों ने मंगलवार को यहां एक बीच रिसॉर्ट में ईके पालानिसामी को विधायक दल का नेता चुन लिया। वहीं, शशिकला ने पार्टी महासचिव के रूप में अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए तमिलनाडु के कार्यकारी मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वमको एआईएडीएमके की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त कर दिया।

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आय से अधिक संपत्ति मामले में शशिकला तथा उनके दो रिश्तेदारों की सजा बरकरार रखने के बाद यह आपात कदम सामने आया है। शशिकला को हाल में एआईएडीएमके के विधायक दल का नेता चुना गया था, ताकि वह पन्नीरसेल्वम की जगह प्रदेश की मुख्यमंत्री बन सकें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख