शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

शशिकला दोषी करार, न्याय हो गया: पलानीस्वामी

· · 1 मिनट

शशिकला दोषी करार, न्याय हो गया: पलानीस्वामी

चेन्नई (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आय से अधिक संपत्ति मामले में मंगलवार को ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव वीके शशिकला और उनके तीन रिश्तेदारों को दोषी ठहराए जाने के बाद कार्यकारी मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम के नेतृत्व वाले पार्टी के दूसरे गुट में हर्ष का माहौल है। एआईएडीएमके के पूर्व सांसद पलानीस्वामी ने कहा, ”न्याय हो चुका है। हम प्रसन्न हैं।”

पलानीस्वामी ने कहा कि शशिकला का समर्थन करने वाले विधायक अब अपनी वफादारी पन्नीरसेल्वम के प्रति दर्शाएंगे। उन्होंने कहा, ”अगर उनकी योजना किसी और को प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पेश करने की है, तो उनकी यह सफल नहीं होगी।”

सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर प्रसन्नता जताते हुए द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के पूर्व सांसद तमाराई सेल्वन ने आईएएनएस से कहा, ”फैसला शशिकला के खिलाफ जाने की संभावना थी, क्योंकि कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति कुमारास्वामी का मुख्यमंत्री जयललिलता तथा अन्य को दोषमुक्त करने का फैसला विसंगतियों से भरा था।”

उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने शशिकला को निचली अदालत द्वारा दोषी ठहराने के फैसले को बरकरार रखा और उन्हें दोषमुक्त करने के कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले को खारिज कर दिया।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख