शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

सम्राट चौधरी संभालेंगे बिहार की बागडोर, चुने गए विधायक दल के नेता, बनेंगे CM

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट चौधरी अब राज्य की कमान संभालेंगे। बीजेपी नेता सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया है। 15 अप्रैल को पटना में शपथ ग्रहण समारोह होगा।

· · 2 मिनट

सम्राट चौधरी संभालेंगे बिहार की बागडोर, चुने गए विधायक दल के नेता, बनेंगे CM

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब राज्य की कमान सम्राट चौधरी संभालने जा रहे हैं। नीतीश कुमार ने राज्यसभा का सदस्य बनने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद एनडीए की बैठक में बीजेपी नेता सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया, जिसके बाद उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल को पटना में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जिसमें सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। खास बात यह है कि उनके नेतृत्व में पहली बार बीजेपी का कोई नेता बिहार का मुख्यमंत्री बनेगा, जो राज्य की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव माना जा रहा है।

फिलहाल बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी फिलहाल बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं और पिछले कुछ समय में पार्टी के मजबूत चेहरे के रूप में उभरे हैं। उन्हें गृह मंत्रालय जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी, जो एनडीए सरकार के भीतर बदलते सत्ता समीकरणों का संकेत था। राजनीतिक रूप से सक्रिय परिवार से आने वाले चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत राष्ट्रीय जनता दल से की थी, लेकिन बाद में उन्होंने बीजेपी का दामन थामा और संगठन में लगातार अपनी पकड़ मजबूत की।

यह सिर्फ पद नहीं, बल्कि जनता की सेवा का बड़ा अवसर: सम्राट चौधरी

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि यह उनके लिए सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा का बड़ा अवसर है। उन्होंने भरोसा जताया कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ राज्य के विकास, सुशासन और समृद्धि के लिए काम करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प भी दोहराया।

https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A4%AA%E0%A4%BE_%E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0_%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A4%B2_%E0%A4%A6%E0%A4%B2

क्या बोले शिवराज सिंह चौहान

वहीं, केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि जनसंघ के समय से जुड़े कार्यकर्ताओं का सपना आज साकार हुआ है। पार्टी नेताओं का मानना है कि यह बदलाव न सिर्फ सत्ता के समीकरणों को नया रूप देगा, बल्कि राज्य में बीजेपी की पकड़ को और मजबूत करेगा। कुल मिलाकर, सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख