शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

सपा नेता अतीक अहमद मारपीट के आरोप में गिरफ्तार

· · 1 मिनट

सपा नेता अतीक अहमद मारपीट के आरोप में गिरफ्तार

इलाहाबाद। समाजवादी पार्टी के बाहुबली नेता अतीक अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है। नैनी पुलिस ने उन्हें यूनिवर्सिटी में मारपीट मामले में गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई हाई कोर्ट की फटकार के बाद हुई है।

अतीक खुद सरेंडर करने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। पिछले दिनों में अतीक इलाहाबाद के नैनी स्थित शियाएड यूनिवर्सिटी में निलंबित छात्रों के निलंबन की पैरवी करने पहुंचे थे। जहां उऩके समर्थकों के यूनिवर्सिटी के स्टाफ और कुच छात्रों से मारपीट की। आरोप था कि खुद अतीक ने हंगामा और मारपीट किया। मामले में एक वीडियो भी सामने आया था, जिसके अतीक हथियार बंद लोगों के साथ आते नजर आए थे। जिसे लेकर काफी हंगामा हुआ था।

अतीक अहमद कौन हैं

पूर्वांचल और इलाहाबाद में दर्जनों मामलों में कोर्ट और थाने का चक्कर लगाने वाले अतीक अहमद का जन्म श्रावस्ती जिले में 10 अगस्त 1962 को हुआ था। हाईस्कूल में फेल होने के बाद अतीक ने पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद उनका नाम लगातार खनन, ठेकेदारी से लेकर उगाती तक के मामलों में आता रहा। पिछले दिनों मुलायम गुट की सपा ने उन्हें कानपुर से टिकट भी दिया था लेकिन उनकी दागी छवि पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ऐतराज था, जिसके बाद उन्होंने खुद की अपना नाम वापस ले लिया था।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख