शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

माओवादियों से संबंध रखने के आरोपी जीएन साईबाबा को उम्र कैद की सजा

· · 1 मिनट

माओवादियों से संबंध रखने के आरोपी जीएन साईबाबा को उम्र कैद की सजा

लखनऊ। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जीएन साईबाबा को माओवादियों से संबंध रखने के आरोप में महाराष्ट्र के गडचिरोली जिला और सत्र न्यायालय ने मंगलवार को दोषी करार दिया है। अदालत ने जीएन साईबाबा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

पोलियो के कारण विल्चेयर से चलने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय में अंग्रेजी के प्रोफेसर जीएन साईबाबा के साथ में 5 अन्य लोगों को भी दोषी माना है, जिसमें जेएनयू के छात्र हेम मिश्र और प्रशांत राही, आदिवासी पांडु पोरा नारोटे, महेश करमान तिर्की और विजय तिरकी शामिल हैं। साई बाबा सहित चार लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी है, वहीं विजय तिरकी को 10 साल की जेल में सजा सुनाई है।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

पुलिस के अनुसार ‘साईबाबा छत्तीसगढ़ के जंगलों में छिपे माओवादियों को खबरें पहुंचाते थे इसकी जानकारी हमें तब मिली जब जेएनयू के छात्र हेम मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार साईबाबा छत्तीसगढ़ के जंगलों में छिपे माओवादियों को खबरें पहुंचाते थे।’

जीएन साईबाबा जमानत पर थे बाहर

देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप के कारण जीएन साईबाबा को महाराष्ट्र पुलिस ने मई 2014 में गिरफ्तार किया था। अप्रैल 2016 में साईबाबा को जमानत दी गई थी। साईबाबा 90 प्रतिशत विकलांग है।

साईबाबा की पत्नी वसंत साईबाबा ने एक वेब पोर्टल से बातचीत करते हुए कहा ‘हम निर्दोष होने की अपेक्षा कर रहे थे। यह फैसला चौकाने वाला है। उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। अदालत की निर्णय के खिलाफ हम आगे की अदालत जायेगे। उन्हें राज्य के दबाव का दोषी माना गया है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख