शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

ग्रामीण महिलाएं बनीं भारत की वर्कफोर्स की ताकत, लेकिन कमाई और पहचान में अब भी अंतर कायम: NSO रिपोर्ट

महिलाओं की आर्थिक सहभागिता भारत में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुँच चुकी है। खासकर ग्रामीण महिलाएँ, जो न सिर्फ अपने परिवारों का सहारा बन रही हैं, बल्कि समाज में भी बदलावा ला रही हैं। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की रिपोर्ट में महिला श्रम बल में बढ़ते योगदान की पुष्टि हुई है।

· · 2 मिनट

ग्रामीण महिलाएं बनीं भारत की वर्कफोर्स की ताकत, लेकिन कमाई और पहचान में अब भी अंतर कायम: NSO रिपोर्ट

भारत की अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसमें सबसे बड़ी भूमिका ग्रामीण महिलाओं की रही है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) की ‘वुमन एंड मेन इन इंडिया 2025’ रिपोर्ट के अनुसार, महिला श्रम बल भागीदारी दर (LFPR) 2022 के 33.9 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 40 प्रतिशत हो गई है। हालांकि इस प्रगति के बावजूद वेतन असमानता, कृषि पर निर्भरता और बिना भुगतान वाले काम का बोझ जैसी समस्याएं अभी भी बनी हुई हैं।

ग्रामीण महिलाओं ने बढ़ाई भागीदारी

रिपोर्ट के अनुसार 15 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं की श्रम भागीदारी दर 2025 में 40 प्रतिशत तक पहुंच गई है जो 2022 में 33.9 प्रतिशत थी। इसमें ग्रामीण महिलाओं की भूमिका अहम रही है जहां उनकी भागीदारी 37.5 प्रतिशत से बढ़कर 45.9 प्रतिशत हो गई है।

पुरुषों के मुकाबले अब भी बड़ा अंतर

इसके बावजूद पुरुषों और महिलाओं के बीच बड़ा अंतर बना हुआ है। 2025 में पुरुषों की श्रम भागीदारी दर 79.1 प्रतिशत है जो 2022 में 78 प्रतिशत थी। यानी दोनों के बीच लगभग 40 प्रतिशत का अंतर है, जिसमें खास बदलाव नहीं आया है।

कृषि क्षेत्र पर महिलाओं की ज्यादा निर्भरता

रिपोर्ट बताती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाली लगभग 72.7 प्रतिशत महिलाएं कृषि क्षेत्र से जुड़ी हैं। यानी करीब तीन-चौथाई ग्रामीण महिला श्रमिक खेती पर निर्भर हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और अवसर सीमित रहते हैं।

शहरी महिलाओं की भागीदारी अभी भी कम

शहरी क्षेत्रों में महिलाएं मुख्य रूप से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में काम करती हैं, लेकिन वहां उनकी भागीदारी अभी भी काफी कम है। 2025 में शहरी महिला श्रम भागीदारी दर सिर्फ 27.7 प्रतिशत रही, जो 2022 के मुकाबले मात्र 3 प्रतिशत अधिक है।

प्रगति के बावजूद चुनौतियां बरकरार

रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के बावजूद वेतन में असमानता, बिना भुगतान वाले काम का बोझ और कृषि पर अत्यधिक निर्भरता जैसी संरचनात्मक समस्याएं अब भी बनी हुई हैं, जो इस प्रगति पर सवाल खड़े करती हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख