शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

बिहार में बैंक से 1.19 करोड़ रुपये के पुराने नोट गायब

· · 1 मिनट

बिहार में बैंक से 1.19 करोड़ रुपये के पुराने नोट गायब

सासाराम (आईएएनएस)। बिहार के रोहतास जिला मुख्यालय स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक (एमबीजीबी) की मुख्य शाखा से एक करोड़ 19 लाख 50 हजार रुपये के पुराने नोट गायब होने का एक मामला सामने आया है। बैंक के अधिकारियों द्वारा इस मामले की प्राथमिकी सासाराम मॉडल थाने में दर्ज कराई गई है जिसमें मुख्य शाखा के प्रबंधक सहित बैंक के छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

पुलिस के अनुसार, FIR में कहा गया है कि मध्य बिहार ग्रामीण बैंक की जिले की सभी शाखाओं में जमा कराए गए पुराने नोट मुख्य शाखा में रखे गए थे। बैंक को पिछले साल 31 दिसंबर तक सभी पुराने नोटों को करेंसी चेस्ट सासाराम और पटना में जमा कराना था लेकिन जमा 500 और 1000 के प्रतिबंधित नोटों में 1 करोड़ 19 लाख 50 हजार रुपए गायब पाए गए। इसके बाद जांच शुरू की गई, लेकिन नोटों का पता नहीं चल पाया।

सासाराम मॉडल थाना के प्रभारी मोहम्मद इरशाद ने सोमवार को बताया कि एमबीजीबी के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र नाथ तिवारी के लिखित बयान के आधार पर रविवार को मॉडल थाना में रुपये के गायब होने की FIR दर्ज कराई गई है। इसमें एमबीजीबी के मुख्य शाखा प्रबंधक अशोक कुमार सिन्हा सहित बैंक के छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख