शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

रियो ओलंपिक से पहले भारत के अरमानों पर फिरा पानी, पहलवान नरसिंह यादव डोपिंग टेस्ट में फेल

· · 1 मिनट

रियो ओलंपिक से पहले भारत के अरमानों पर फिरा पानी, पहलवान नरसिंह यादव डोपिंग टेस्ट में फेल

नई दिल्ली। रियो ओलंपिक शुरू होने से पहले भारत को तगड़ा झटका लगा है। 74 किलोग्राम वर्ग के पहलवान नरसिंह यादव डोपिंग टेस्ट में फेल हो गए हैं। राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी के महानिदेशक नवीन अग्रवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा नरसिंह के B नमूने में भी प्रतिबंधित स्टेरायड के अंश पाये गए हैं। वो कल NADA की अनुशासन पैनल के सामने पेश हुए थे।

5 अगस्त को शुरू होने वाले रियो ओलिंपिक से पहले ही भारतीय ओलिंपिक के लिए ये बहुत बड़ा झटका साबित हो सकता है। NADA डीजी के मुताबिक़, ”नरसिंह प्रतिबंधित स्टेरॉयड के सेवन के दोषी पाए गए हैं। उसका B नमूना भी पॉजिटिव निकला। जब उसका B नमूना खोला गया तब वो खुद भी मौजूद थे। वो कल अनुशासन पैनल के सामने पेश हुए। पैनल ने इस मसले पर और रिपोर्ट मांगी है। मुझे उम्मीद है कि पैनल जल्दी कार्रवाई करेगी। हमें तब तक इंतजार करना होगा।”

नरसिंह यादव ने ओलंपिक का कोटा हासिल किया था लेकिन बाद में ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार और नरसिंह यादव के बीच ओलंपिक जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। अदालती लड़ाई के बाद नरसिंह यादव को जाने की इजाज़त मिली थी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख