गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

रिजर्व बैंक गवर्नर के दूसरे कार्यकाल पर सरकार खुद रख तय करेगी: गौडा

· · 1 मिनट

रिजर्व बैंक गवर्नर के दूसरे कार्यकाल पर सरकार खुद रख तय करेगी: गौडा

बेंगलुर (भाषा)। रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन को दूसरा कार्यकाल दिए जाने के बारे में सरकार खुद अपना रुख तय करेगी और सार्वजनिक मंच पर बहस या चर्चा से इस पर कोई फैसला नहीं होगा। केंद्रीय विधि मंत्री सदानंद गौडा ने यह बात कही। गौडा ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि सरकार ने रिजर्व बैंक के गवर्नर का नाम चुनने के लिए कोई चयन समिति गठित की है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि क्यों समिति गठित की गई है और गवर्नर का चयन कैसे होगा। वास्तव में मुझे इसकी जानकारी नहीं है।”उनसे पूछा गया था कि क्या रिजर्व बैंक के गवर्नर के पद के लिए उम्मीदवारों का नाम छांटने के लिए समिति के गठन का मतलब यह है कि राजन को दूसरा कार्यकाल नहीं मिलेगा। मीडिया की खबरों में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा की अगुवाई में उम्मीदवारों का नाम छांटने के लिए चयन समिति का गठन किया है।

राजन के दूसरे कार्यकाल को लेकर सार्वजनिक रुप से काफी बहस छिड़ी हुई है। भाजपा सांसद ने राजन पर कई बार हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राजन को हटाने की मांग की है।

गौडा ने हालांकि कहा कि राजन को दूसरा कार्यकाल मिले या नहीं इस पर फैसला करने का सरकार का अपना विचार और तरीका है। सार्वजनिक मंच पर बहस से इस पर फैसला नहीं होगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख