शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

रेलवे स्टेशन पर मिलेगा पांच रूपये में एक लीटर पानी

· · 1 मिनट

रेलवे स्टेशन पर मिलेगा पांच रूपये में एक लीटर पानी

नई दिल्ली| भारतीय रेलवे ने स्टेशनों पर स्वच्छ और सस्ते दर पर पीने का पानी उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया हैं। इससे स्टेशनों पर आसानी से पांच रूपये में एक लीटर पीने का पानी मिलेगा।
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) देश के बारह सौ रेलवे स्टेशनों पर पांच हजार वाटर वेंडिंग मशीन लगायेगा। स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीन लगाने के लिए इक्कीस वेंडरो के नाम तय किए गए हैं। इनमें स्टेशन के प्रत्येक प्लेटफार्म पर दो वाटर वेंडिंग मशीन लगायी जाएंगी। इस मशीन से पानी की मात्रा के हिसाब से एक रूपये से लेकर पांच रूपये तक में पीने का पानी उपलब्ध कराएगा।
इस योजना से यात्रियों को पीने के पानी पर अधिक खर्च से राहत मिलेगी। अभी तक यात्रियों एक लीटर पानी के लिए 15 से 20 रूपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।
बेंगलुरू और चेन्नई के रेलवे स्टेशनों वाटर वेंडिंग मशीन पायलट आधार लगाया गया है। बेंगलुरु रेलवे स्टेशन पर अभी हर घंटे दो सौ लीटर पीने का पानी उपलब्ध कराया जा रहा हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख