शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

फ्रांसीसी रक्षा कंपनी थेल्स व रिलायंस में हुआ समझौता

· · 1 मिनट

फ्रांसीसी रक्षा कंपनी थेल्स व रिलायंस में हुआ समझौता

नईदिल्ली (भाषा)। फ्रांसीसी रक्षा कंपनी थेल्स व रिलायंस डिफेंस लिमिटेड ने संयुक्त उद्यम बनाने के लिए आज एक समझौता किया। प्रस्तावित संयुक्त उद्यम में थेल्स की 49 प्रतिशत व रिलायंस डिफेंस की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

ये भी पढ़ें- सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों पर गिरी गाज, परिवार रखने पर लगेगा टैक्स

यह संयुक्त उद्यम भारतीय वायुसेना को 36 राफेल लडाकू विमानों की आपूर्ति के सौदे के तहत थेल्स की आफसेट प्रतिबद्धता के रुप में किया गया है। राफेल विमानों की विनिर्माता दसाल्त एविएशन है और थेल्स उसे राडार, इलेक्ट्रोनिक्स युद्धक सामाधन व साफ्टवेयर की आपूर्ति करने वाली प्रमुख फर्म है।

थेल्स व रिलायंस डिफेंस के बीच सौदे पर पेरिस में हस्ताक्षर किए गए। थेल्स के चेयरमैन व सीईओ पेट्रिक केइन ने एक बयान में कहा है कि इस सौदे से कंपनी की भारत में औद्योगिक पैठ मजबूत होगी।

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी ने थेल्स के साथ रणनीतिक भागीदारी को एक और प्रमुख उपलब्धि करार दिया है। उन्होंने कहा कि रिलायंस सरकार की मेक इन इंडिया व स्किल इंडिया पहल को प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें- नासा ने ढूंढ निकाले पृथ्वी जैसे 10 नए ग्रह, इन पर हो सकती है जीवन की संभावना

भारत ने सितंबर 2016 में 36 राफेल लडाकू विमान खरीदने के लिए पिछले साल फ्रांस के साथ लगभग 59000 करोड रूपए मूल्य का सौदा किया था। थेल्स की भारत में पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी थेल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख