शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट में केस जीत कर बनाएंगे राम मंदिर- रविशंकर प्रसाद

· · 1 मिनट

सुप्रीम कोर्ट में केस जीत कर बनाएंगे राम मंदिर- रविशंकर प्रसाद

लखनऊ। केंद्रीय न्याय एवं सूचना तकनीकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बृहस्पतिवार को कहा कि हमने हाईकोर्ट से राममंदिर का केस जीता है। अब हम सुप्रीम कोर्ट से भी इस मामले में जीत हासिल कर के संवैधानिक आधार पर मंदिर निर्माण करेंगे। भाजपा के लिए ये सियासत नहीं आस्था का सवाल है।

रविशंकर प्रसाद बीजेपी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से रुबरु थे। उन्होंने बातचीत की शुरुआत में अपना परिचय पहले मंत्री के तौर पर दिया और बाद में कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट में रामलला के वकील भी हैं। बाद में राम मंदिर निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राम मंदिर निर्माण कराने के लिए हम तत्पर हैं। ये आस्था का सवाल है। हम हाईकोर्ट से ये केस जीत चुके हैं। अब सुप्रीम कोर्ट में भी जीतेंगे। जिसके बाद में संवैधानिक आधार पर राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख