शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

पुलिस की मौजूदगी में बलात्कार पीड़िता ने लगाई फांसी, मौत

· · 2 मिनट

पुलिस की मौजूदगी में बलात्कार पीड़िता ने लगाई फांसी, मौत

गाँव कनेक्शन नेटवर्क

रामगढ़/सोनभद्र। सोनभद्र के रामपुर बरकोनिया थाना इलाके के डोमरिया गाँव में जोगेन्द्र सिंह की पुत्री को दो लड़कों ने घर से उठा कर सामूहिक बलात्कार किया। इस मामले में पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर 11 जुलाई 2017 को पांच लोगों के ऊपर श्रवण कुमार, सुरेश तिवारी और काल्पनिक नाम सुषमा सिंह, कल्याणी व मोहिनी नामजद 363, 366, 376 धारा में एफआइआर दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें- फेसबुक की मदद से मुसहर बच्चों की अशिक्षा को पटखनी दे रहा कुश्ती का ये कोच

पुलिस सुलह समझौता के लिए बना रही थी दबाव

जिसमे मुख्य आरोपी श्रवण कुमार समेत दो लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शुक्रवार को बलात्कार मामले में पुलिस जांच करने पहुची तो लड़की के पिता जोगेन्द्र सिंह पर मामले में सुलह समझौते का दबाव बनाने लगी और लड़की के चाची समेत अन्य तीनों का नाम वापस लेने को कहा तो अचानक जोगेन्द्र सिंह बेहोश हो गए।

ये भी पढ़ें- इनकी पहल से रोशन हुई आदिवासियों की बस्ती

पिता का अपमान सह न सकी बेटी, लगा ली फांसी

इस पूरी घटना को घर में मौजूद लड़की देख व सुन रही थी और उसने पिता की जलालत बर्दास्त करने के बजाय अपने आपको को फांसी लगाकर समाप्त कर लिया। यह पूरी घटना एसओ के मौजूदगी में हुयी।

पुलिस के सामने बलात्कार पीड़िता ने दी जान

हांलाकि एसओ सतेंद्र कुमार भी इस बात की पुष्टि कर रहे है कि लड़की ने 164 के बयान में अपने चाची समेत पांच लोगो को आरोपी बनाया था लेकिन शुक्रवार को पुलिस चाची समेत अन्य तीन के नाम को निकाले जाने का दबाब बनाने लगी जिससे आहत लड़की ने पुलिस की मौजूदगी में फ़ासी लगा लिया। इसके बाद आनन् फानन में लड़की को जिला अस्पताल लाया गया जहाँ उसकी मौत हो चुकी थी।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख