शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

गायत्री प्रजापति को 14 दिन के लिए भेजा गया जेल, खुद को निर्दोष बताते हुए गायत्री ने की नार्को टेस्ट की मांग

· · 1 मिनट

गायत्री प्रजापति को 14 दिन के लिए भेजा गया जेल, खुद को निर्दोष बताते हुए गायत्री ने की नार्को टेस्ट की मांग

लखनऊ। सपा सरकार में विवादित और चर्चित रहे कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति आखिरकार गैंगरेप केस में गिफ्तार हो गए हैं। पुलिस ने उन्हें मेडिकल जांच के बाद लखनऊ की अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भे दिया गया है।

अखिलेश यादव सरकार में चर्चित रहे गायत्री प्रजापति और उनके कई साथियों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। गायत्री पर चित्रकूट की एक महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया था। इस मामले में अब तक उनके सात साथी गिरफ्तार हो चुके हैं। लखऩऊ पुलिस ने कल उनके बेटे को उठा लिया था।

गायत्री प्रजापति ने खुद को निर्दोष बताया है।

मेडिकल जांच के बाद हुई पेशी

गिरफ्तारी के बाद लखनऊ पुलिस गायत्री प्रजापति को राजधानी के दीनबंधु अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले गई। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरफ फिट बताया, जिसके बाद पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश किया। अदालत ने गैंगरेप केस में आरोपी गायत्री को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भे दिया है। गायत्री 27 फरवरी से फरार चल रहे थे, वो अमेठी से सपा-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार थे और मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचने के बाद ही भूमिगत हो गए थे।

मेरा नार्को टेस्ट करवाया जाए- गायत्री प्रजापति

पुलिस की गिरफ्त में आऩे के बाद गायत्री प्रजापति को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, इस दौरान मीडिया से बात करते हुए गायत्री ने कहा कि वो निर्दोष हैं और मेरा नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए। हालांकि लखनऊ की एसएसपी मंजुल सैनी ने कहा कि अपराधी तो खुद को निर्दोष बताते ही हैं। पुलिस अपना पक्ष पूर जोर तरीके से रखेगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख