शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

Rajasthan MSP: ओलावृष्टि व बरसात से खराब हुई फसल भी सरकारी कांटे पर तुलेगी, क्वालिटी मानकों में ढील देने के दिए निर्देश

बेमौसम बारिश से खराब हुए गेहूं को भी अब सरकार MSP पर खरीदेगी। यह फैसला कोटा में हुई एक अहम बैठक में लिया गया। सरकार ने क्वालिटी के नियमों में थोड़ी ढील दी है, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों को फायदा मिल सके। सोमवार से सभी खरीद केंद्र पूरी तरह शुरू हो जाएंगे और किसानों का गेहूं बिना परेशानी MSP पर खरीदा जाएगा।

· · 2 मिनट

Rajasthan MSP: ओलावृष्टि व बरसात से खराब हुई फसल भी सरकारी कांटे पर तुलेगी, क्वालिटी मानकों में ढील देने के दिए निर्देश

राजस्थान में गेहूं खरीद को लेकर आ रही समस्याओं और किसानों की नाराजगी के बीच कोटा सर्किट हाउस में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में ओम बिरला और हीरालाल नागर ने अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा करते हुए गेहूं के बड़े पैमाने पर रिजेक्शन पर नाराजगी जताई। निर्णय लिया गया कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित गेहूं को भी MSP पर खरीदा जाएगा और क्वालिटी मानकों में ढील दी जाएगी। इसके लिए केंद्र स्तर पर निर्देश जारी कर दिए गए हैं और जल्द ही आधिकारिक आदेश आने की उम्मीद है। सोमवार से सभी खरीद केंद्र पूरी क्षमता से संचालित होंगे और किसानों का 100 प्रतिशत गेहूं MSP पर खरीदा जाएगा।

गुणवत्ता मानकों में ढील के निर्देश

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्पष्ट किया कि किसानों की उपज के संपूर्ण गेहूं की सरकारी खरीद की जाएगी। बेमौसम बारिश से बदरंग या सिकुड़ा हुआ गेहूं भी सरकारी कांटे पर तुलेगा। उन्होंने कहा, “सोमवार से पूरे केंद्र चालू होंगे और आवंटन भी दोगुना किया जाएगा।” यह फैसला किसानों को बड़ी राहत देगा, जो मौसम की मार झेल रहे हैं।

ऊर्जा मंत्री ने उठाए सवाल, सैंपल लेकर पहुंचे

https://t.co/r45MIEeuJq

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बूंदी में 25 में से 11 सैंपल रिजेक्ट हुए गेहूं के सैंपल को अपने साथ लेकर आए। उन्होंने अधिकारियों से जवाब मांगा कि इतने सैंपल क्यों रिजेक्ट किए गए। मंत्री ने कहा, “बरसात से गेहूं की क्वालिटी में रिलेक्स दिया जाए, केंद्र पर माल रिजेक्ट ना हो, बारदाने की समस्या नहीं हो।” उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को परेशान करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

100% खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश

ओम बिरला ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सोमवार से सभी खरीद केंद्र पूरी क्षमता के साथ संचालित हों और किसानों का 100 प्रतिशत गेहूं MSP पर खरीदा जाए। उन्होंने अगले सात दिनों में अतिरिक्त बारदाने की व्यवस्था, अवकाश के दिनों में भी वेयरहाउस खुले रखने और हर किसान को स्लॉट देने के निर्देश दिए। भामाशाह मंडी में कंट्रोल रूम स्थापित करने को भी कहा गया।

बाजार से अधिक दर पर खरीद

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बताया कि हाड़ौती में उत्पादन ज्यादा हुआ है। बाजार में गेहूं 2200 रुपए बिक रहा है, जबकि सरकार 150 रुपए बोनस के साथ 2700 रुपए क्विंटल में खरीद रही है। उन्होंने कहा, “हमारी भजन लाल सरकार किसानों को हर संभव सुविधा देगी, ताकि खरीद पर कोई समस्या नहीं हो।” प्रदेश का 21 लाख मैट्रिक टन का कोटा डबल कर दिया गया है और जरूरत पड़ने पर और बढ़ाया जाएगा।

किसानों की समस्याओं का समाधान

बैठक के बाद ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने भामाशाह मंडी का निरीक्षण किया और किसानों की समस्याएं सुनीं। किसानों ने खरीद केन्द्र पर क्वालिटी को लेकर आ रही दिक्कतों के बारे में बताया। मंत्री ने अधिकारियों को ऐसे मामलों में संवेदनशीलता बरतने और समाधान के निर्देश दिए। बुजुर्ग किसानों के लिए बायोमेट्रिक में ढील दी जाएगी, जिससे परिवार के सदस्य प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख