शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध पंडवानी गायक पद्मश्री पूनाराम निषाद का निधन

· · 1 मिनट

छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध पंडवानी गायक पद्मश्री पूनाराम निषाद का निधन

रायपुर (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध पंडवानी गायक पद्मश्री पूनाराम निषाद का शनिवार देर शाम निधन हो गया। उनके परिजनों ने यह जानकारी रविवार को दी। निषाद के निधन से पूरे प्रदेश में शोक है। उनकी अंतिम यात्रा रविवार सुबह निकाली गई।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने निषाद के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि निषाद के निधन से छत्तीसगढ़ में महाभारत कथा गायन की लोकप्रिय विधा ‘पंडवानी’ के एक सुनहरे युग का अंत हो गया। वह पंडवानी की वेदमती शैली के लोकप्रिय गायक थे। उन्होंने अपनी विलक्षण प्रतिभा के बल पर पंडवानी को देश-विदेश में जन-जन तक पहुंचाकर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया। राज्य की लोक-संस्कृति के विकास में उनके ऐतिहासिक योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

कुछ समय से बीमार पूनाराम निषाद का निधन रायपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में हुआ। उन्हें भारत सरकार द्वारा वर्ष 2005 में पद्मश्री अलंकरण से सम्मानित किया था। वह दुर्ग जिले के ग्राम रिंगनी के निवासी थे। उन्होंने 10 वर्ष की उम्र से ही पंडवानी गायन शुरू कर दिया था।

निषाद को फिलहाल उनके बेटे और शिष्या का साथ था। ये दोनों ही उनका इलाज करा रहे थे। उनकी देखरेख करने वाली कलाकार रमा दत्ता जोशी और बेटे रोहित निषाद ने बताया कि निषाद के फेफड़े में संक्रमण हो गया था। निमोनिया की वजह से उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। उनके बेटे रोहित मजदूरी कर घर की जरूरतें पूरी कर रहे हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख