गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ दल पर नक्सली हमला, 11 जवान शहीद

· · 1 मिनट

छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ दल पर नक्सली हमला, 11 जवान शहीद

रायपुर (भाषा)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने शनिवार सुबह घात लगाकर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) के दल पर हमला कर दिया, जिसमें 11 जवान शहीद हो गए, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के घने जंगलों में नक्सलियों ने सीआरपीएफ की 219 वीं बटालियन के 112 सुरक्षाकर्मियों के गश्ती दल पर घात लगाकर हमला किया। हमले में सीआरपीएफ के 11 जवान शहीद हो गए और पांच जवान घायल हुए हैं। नक्सलवादी मृत सुरक्षा कर्मियों से दस हथियार और दो रेडियो सेट भी लूटकर ले गए।

अधिकारियों ने बताया कि भेज्जी क्षेत्र में बन रहे इंजरम भेज्जी मार्ग की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के दल को रवाना किया गया था। दल जब भेज्जी और कोत्ताचेरु गांव के मध्य जंगल में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में सीआरपीएफ के 11 जवान मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों को पहले कई आईईडी विस्टोफ करके घेर लिया गया और फिर भारी गोलीबारी की गई।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस दल रवाना किया गया और जवानों के शव बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की गई। घायलों को भेज्जी में सीआरपीएफ के फील्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक विशेष कोबरा टीम को इलाके में भेजा गया है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख