शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

उत्तर प्रदेश के मेरठ में बेमौसम बारिश के साथ गिरे ओले, फसलों को भारी नुकसान की आशंका

· · 1 मिनट

उत्तर प्रदेश के मेरठ में बेमौसम बारिश के साथ गिरे ओले, फसलों को भारी नुकसान की आशंका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में एकाएक मौसम का मिजाज़ बदल गया है। पश्चिमी यूपी के मेरठ में शनिवार शाम तेज बारिश के साथ ओले गिए। किसानों के मुताबिक कई इलाकों में 5-7 मिनट लगातार ओले गिरे हैं वहीं कई जगह 20-25 मिनट तक बारिश और ओलों का दौर जारी रहा। मौसम का ये बदलाव गेहूं समेत कई फसलों पर भारी पड़ सकता है।

मेरठ के भटिपुरा में रहने वाले किसान नितिन काजला ने बताया बहुत बड़े-बड़े और तेल ओले गिरे हैं। बारिश भी काफी हुई है। इसलिए गेहूं समेत कई फसलों को नुकसान पहुंचा होगा, लेकिन कितना नुकसान हुआ इसका आकंलन सुबह ही हो पाएगा।

मेरठ के साथ ही बागपत के भी कुछ हिस्सों में बारिश हुई है। मौसम ने दोपहर बाद से ही करवट लेने शुरु कर दिया था, लेकिन दोपहर बाद तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिरने शुरु हो गए। यूपी में अभी बड़े पैमाने पर गेहूं की पकी फसल खेतों में खड़ी है, जिसे इस आंधी-बारिश से काफी नुकसान हो सकता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख